मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हिन्‍द महासागर परिधीय संगठन का उपाध्यक्ष बना भारत

    हिन्‍द महासागर के देशों को स्थिर और समृद्ध बनाने के अभियान में भारत ने हिन्‍द महासागर परिधीय संगठन (आईओआरए) के उपाध्यक्ष का पद संभाल लिया है। कोलम्‍बो में इस संगठन की 23वीं मंत्रिस्तरीय परिषद को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने हिन्‍द महासागर समुदाय का निर्माण करने की भारत की प्राथमिकता पर बल दिया।
    उन्‍होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में घनिष्‍ठ सहयोग बढ़ाना चाहता है और इस दिशा में हमेशा पहल करने को तैयार है। विदेश मंत्री ने सुरक्षित और खुशहाल हिन्‍द महासागर के महत्‍व पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने इस बारे में भारत की ‘सागर और ‘पड़ोस प्रथम नीति का हवाला दिया। उन्‍होंने कहा कि हिन्‍द महासागर क्षेत्र की वैश्‍विक समुद्री व्‍यापार और सुरक्षा में भारत की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ