हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ससाणेनगर में स्थित महात्मा फुले क्रीड़ा संकुल को पूरी ताकत से शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही इस क्रीड़ा संकुल के स्वास्थ्य केंद्र, खाद्यान्न विभाग और आधार केंद्रों को तुरंत यहां से स्थानांतरित किया जाए अन्यथा शिवसेना की ओर से आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी शिवसेना (ठाकरे गुट) की ओर से महानगरपालिका प्रशासन को दी गई है।
उक्त मांग का निवेदन पत्र उद्धव बालासाहब ठाकरे शिवसेना की ओर हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त बालासाहब ढवले पाटिल को दिया गया है। यहां उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, महिला उपशहरप्रमुख प्रा. विद्या संतोष होडे, विभागप्रमुख दत्ता खवले, युवासेना समन्वयक प्रवीण हिलगे, युवासेना उपप्रमुख गौरव गायकवाड व शिवसैनिक उपस्थित थे। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महेंद्र बनकर ने कहा कि हड़पसर परिसर में ससाणेनगर भाग में स.नं. 65 के डांगमाली मला में स्थित महात्मा फुले क्रीड़ा संकुल है, परंतु इस क्रीड़ा संकुल में खेल को जो अपेक्षित है वह चीजें जरूर करनी होंगी जबकि यह अपेक्षित है परंतु यहां महानगरपालिका इस क्षेत्र में अलग परियोजना शुरू कर रही है, खेल नीति से बिल्कुल कुछ अलग ही काम चल रहा है। इस स्थान पर योजनाबद्ध महिला व्यायामशाला के निर्माण के बाद महिला व्यायामशाला न खोलकर यहां खाद्यान्न वितरण प्रणाली समिति का कार्यालय स्थापित किया गया। साथ ही बुजुर्गों के लिए विरंगुला केंद्र के रूप में एक भवन का निर्माण किया गया और इस स्थान पर आधार केंद्र खोला गया। वर्तमान में यहां योग कक्षाओं के लिए एक बड़ी इमारत है और यहां हर शाम योग कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन महानगरपालिका ने इस स्थान पर योग कक्षा को बंद कर दिया है और उस स्थान पर आयुष्मान भारत योजना की आरोग्यवर्धिनी ओपीडी शुरू कर दी है।
यह सब पूरी तरह से खेल नीति को तिलांजलि देने जैसा हो गया है। उक्त महात्मा फुले क्रीड़ा संकुल की जगह पर केवल खेल अपेक्षित नीति लागू करके पूर्ण क्षमता से खोला जाना चाहिए और अन्य खेलों के अलावा अन्य विभागों को स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
आगे उन्होंने कहा कि महात्मा फुले क्रीड़ा संकुल जिस उद्देश्य से आरक्षित किया गया है उसी उद्देश्य से खेल नीति लागू की जानी चाहिए। इस स्थान पर राशन कार्यालय और आधार केंद्र शुरू किया गया और अब महानगरपालिका आयुष्मान भारत योजना की आरोग्यवर्धिनी ओपीडी शुरू करने की योजना बना रही है। हम इसके खिलाफ हैं और उक्त स्वास्थ्य ओपीडी महानगरपालिका के अन्य आरक्षित अॅमेनेटीज स्पेस में शुरू की जाए। यह नागरिकों को खुलकर सांस लेने के लिए, व्यायाम करने, बच्चों के खेलने, तैराकी के लिए एकमात्र आरक्षित खेल का मैदान है। यदि इस स्थान पर ओपीडी खोली जाती है तो नागरिकों को योग के लिए टहलने और यहां आनेवाले बच्चों को स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सके, इसलिए हम इस ओपीडी क्लीनिक का विरोध कर रहे हैं।
महेंद्र बनकर ने चेतावनी दी है कि उक्त कार्य को रोककर नागरिकों को राहत दी जाए, अन्यथा अगले पंद्रह दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो उबाठा शिवसेना की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ