मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सामाजिक प्रतिबद्धता को मद्देनजर रखते हुए किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन : राजाभाऊ होले

फुरसुंगी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
तुकाईदर्शन के लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि पर्व के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंकर नाना हरपले के शुभ हाथों किया गया। 
परिसर के अधिकांश रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लिया। हालांकि नवरात्रि का उपवास रहने पर भी उनमें से कई रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। नवरात्रि पर्व के अवसर पर धार्मिकता के साथ-साथ सामाजिक रूझान को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने दी। 
रेडप्लस ब्लड बैंक, भोसरी के संतोष चिंचकर ने रक्तदान शिविर का नियोजन किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए लोककल्याण प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, उपाध्यक्ष दिलीप भामे, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांत वाघमारे, पांडुरंग शेंडे, प्रवीण होले के साथ अन्य सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ