मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाज कल्याण स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
समाज कल्याण स्थापना दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग व मॉर्डन कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से मॉर्डन कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, शिवाजीनगर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त विशाल लोंढे, मॉडर्न महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र झुंझारराव, राज्यशास्त्र विभागप्रमुख दादाराम खोकले, बार्टी की प्रकल्प अधिकारी शीतल बंडगर, समतादूत उषा कांबले, तेजस्विनी कांबले, कीर्ति आखाडे, मॉडर्न महाविद्यालय के समन्वयक सुल्तान इनामदार, आदिनाथ जावीर आदि उपस्थित थे। 
इस समय सहायक आयुक्त श्री विशाल लोंढे ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर स्वाधार योजना, महा-डीबीटी छात्रवृत्ति, सरकारी छात्रावास, विदेशी छात्रवृत्ति आदि समाज कल्याण विभागों की छात्रोन्मुखी योजनाओं की जानकारी दी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यायाम, बदलती जीवनशैली और युवाओं के सामने आनेवाली चुनौतियों पर मार्गदर्शन किया और छात्रों के साथ संवाद करते हुए उनके प्रश्नों और शंकाओं का भी उन्होंने समाधान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ