मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत कुछ श्रेणियों के लिए कनाडा में वीजा सेवा आज फिर से शुरू करेगा

    भारत कुछ श्रेणियों के लिए कनाडा में वीजा सेवा आज से फिर शुरू कर रहा है। ये श्रेणियां हैं-प्रवेश वीजा, व्‍यापार वीजा, मेडिकल वीजा, और कॉन्फ्रेंस वीजा। कनाडा के ओटावा में भारतीय उच्‍चायोग ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि यह निर्णय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। कनाडा ने इस सिलसिले में हाल ही में कुछ कदम उठाये हैं। ओटावा में भारतीय उच्‍चायोग तथा टोरंटो और वैनकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सुरक्षा मुद्दों को ध्‍यान में रखते हुए वीजा सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित कर दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ