मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर से हजारों की संख्या में मराठा समुदाय महासभा के लिए होगा रवाना : मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक महेश टेले और संदीप लहाने द्वारा जानकारी

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राज्य के सभी मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र दिया जाए और मराठाओं को आरक्षण दिया जाए तथा मराठा समुदाय की अन्य मांगों के लिए अंतरवाली सराटी, तालुका अंबड, जिला जालना में लाखों की संख्या में मराठा समुदाय महासभा में उपस्थित रहेगा। महासभा के नियोजन के लिए आज रविवार, 08 अक्टूबर को हड़पसर में मराठा समुदाय की एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह जानकारी मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक महेश टेले पाटिल और संदीप लहाने पाटिल ने दी। 
उन्होंने आगे बताया कि मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में यह लड़ाई जारी है और यह महासभा उनके नेतृत्व में होगी। उक्त महासभा के लिए अंतरवाली सराटी में हड़पसर व परिसर से करीब 3000 से अधिक मराठा समुदाय के लोग रवाना होंगे। मनोज जरांगे पाटिल मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।
राज्य में संपूर्ण मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र दिया जाए, मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाए और मराठा समुदाय की कई अन्य मांगों के लिए शनिवार, 14 अक्टूबर को अंतरवाली सराटी, जिला जालना में लाखों की संख्या में मराठा समुदाय एक साथ आएंगे। हड़पसर व परिसर के मराठा समुदाय से इस महासभा में उपस्थित रहने की अपील महेश टेले पाटिल और संदीप लहाने पाटिल ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ