हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए लड़नेवाले संघर्ष सेनानी मनोज जरांगे पाटिल के समर्थन में हड़पसर में सकल मराठा समुदाय की ओर से एक भव्य मोर्चा का आयोजन किया गया। ससाणेनगर से शुरू किए गए मोर्चा का समापन हड़पसर पीएमपीएमएल स्थानक पर हुआ। इस मोर्चा में समाज के हजारों लोगों ने बड़े ही अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया।
मराठा समुदाय के आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने आंतरवाली सराटी में भूख हड़ताल का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इस आंदोलन के समर्थन में हड़पसर में एक भव्य मोर्चा का आयोजन किया गया। मोर्चा में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं व छोटे बच्चे स्वयं: स्फूर्त रूप से शामिल हुए। एक मराठा लाख मराठा, आरक्षण हमारा अधिकार है जैसे नारों से हड़पसर गूंज उठा।
ससाणेनगर में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर पैदल मोर्चा की शुरुआत की गई। हड़पसर गांव से रवीदर्शन चौक से हड़पसर पुलिस स्टेशन के पास पीएमपीएमएल स्थानक में मोर्चा का समापन किया गया। मोर्चा में सबसे पहले लड़कियां, उसके बाद महिलाएं, फिर नागरिकों और राजनीतिक पदाधिकारी ने बहुत अनुशासित तरीके से भाग लिया।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके को छोटी बच्चियों ने निवेदन दिया। तब हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके ने कहा कि मराठा समाज की मांग का निवेदन जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
संघर्ष सेनानी मनोज जरांगे पाटिल मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर भूख हड़ताल पर हैं, राज्य से मराठा समुदाय को पूरा समर्थन मिल रहा है, राज्य सरकार गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है, अगर जरांगे पाटिल की अगर जान खतरे में आई तो मंत्री, सांसद, विधायक इन्हें सड़कों पर घूमने की इजाजत नहीं होगी, समाज आक्रामक होकर सड़कों पर उतरेगा और जाम करेगा। यह चेतावनी मराठा क्रांति मोर्चा के
आयोजक संदीप लहाने पाटिल ने दी।



0 टिप्पणियाँ