मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर सब्जी मंडी में खरेदी करने जाना है तो संभलकर जाओ, कहीं टांग न टू जाए!

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसरगांव स्थित महानगरपालिका की पंडित जवाहरलाल नेहरू भाजी मंडई में बारिश में गटर के दो जालीदार चैम्बर की लोहे की सरियां टूटे हुए हैं। सब्जी मंडी में सैकड़ों की संख्या में नागरिक, महिलाएं और बुजुर्ग सब्जी खरीदने आते हैं। इस टूटे हुए ढक्कन में आए दिन कई नागरिक फंसते हैं, नागरिक गिरकर घायल होते हैं, संबंधित विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद यह शिकायत एक -दूसरे के पास धकेलने का काम जारी है, लेकिन कोई इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह जानकारी शिवसेना (ठाकरे गुट) उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने दी है।
सब्जी मंडी में कई कार्यों के लिए 66 लाख का बजट आया, वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस मंडी में कई असुविधाएं हैं और बार-बार आवाज उठाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का काम नहीं हो रहा है। इस बीच बजट प्राप्त होकर जो कार्यादेश निकला था उसका क्या हुआ, इसकी नागरिकों और बाजार के व्यापारियों को जानकारी होने की जरूरत है, इसलिए संबंधित विभाग को इसका खुलासा करना चाहिए। यह सवाल सब्जी विक्रेता संतोष दुर्गाडे, मयूर फडतरे, चंद्रकांत टिलेकर, सचिन शेवाले और संतोष होले ने प्रशासन से पूछा है।
हड़पसर सब्जी मंडी की आपदा के लिए कौन जिम्मेदार है? स्मार्ट पुणे क्यों कहें.. यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है? स्वीकृत निधि कहां गई, अधिकारी या ठेकेदार या...? क्या नागरिकों को पता चलेगा?  इसका जवाब दो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ