मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ के संदेश के साथ देशभर के 11 शहरों में युवाओं की 'बाइकर्स रैली' निकाली जाएगी : 10 नवंबर को देशभर में 'आयुर्वेद दिवस' मनाया जाएगा

5 नवंबर 2023 को देशभर के 11 शहरों नई दिल्ली, लखनऊ, नागपुर, चेन्नई, जयपुर, पटियाला, ग्वालियर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, तिरुवनंतपुरम, अहमदाबादमें बाइकर्स रैलियाँ आयोजित की जाएंगी
     आयुर्वेद फॉर वन हेल्थसंदेश के साथ देश भर के 11 शहरों में राष्ट्रव्यापी बाइकर्स रैलियां आयोजित की जा रही हैं। ये रैलियां 5 नवंबर2023 को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विभिन्न शहरों में निर्धारित की गई हैं। इन रैलियों का मुख्य उद्देश्य देश भर के युवाओं को आयुर्वेद दिवस के वैश्विक संदेश ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थसे जोड़ना और आयुर्वेद की समृद्ध विरासत और सार्वजनिक कल्याण के लिए आयुर्वेद के समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
    केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) दिल्ली और पटियालाराष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI) लखनऊनागपुरजयपुरविजयवाड़ातिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद मेंडॉ. ए. लक्ष्मीपति राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और कैप्टन श्रीनिवास मूर्ति केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थानचेन्नई और एनआईएमएच (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल हेरिटेज) हैदराबाद के सहयोग से युवा बाइकर्स इन रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। ये बाइकर्स समूह हैं - अनस और शिवम के नेतृत्व में ट्विन नोमैड्स बाइकर क्लब - दिल्लीड्रैगन जेड क्लब के किरण पोलीपल्लीविशाखापत्तनम सेऔर ओसवाल्ड स्मिथ डीतमिलनाडु बाइकर्स एसोसिएशन के सदस्य टीएनबीएएम – चेन्नई से।
    केंद्रीय आयुष और बंदरगाहजहाजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि युवाओं को ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' अभियान से जोड़कर एक मजबूत और स्वस्थ भारत का भविष्य बनाया जा सकता है। आयुर्वेद दिवस के आयोजन का उद्देश्य भारत की हजारों साल पुरानी आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाना और आयुर्वेद को दुनिया भर में आम लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। विभिन्न शहरों में ये बाइकर्स रैलियां निश्चित रूप से युवाओं को आयुर्वेद और देश की अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।
    दिल्ली बाइकर्स ग्रुप के समन्वयक अनस और शिवमट्विन नोमाड्स बाइकर्स क्लब टीएनबीसीमोहम्मद अरशदपुरानी दिल्ली मोटरसाइकिलिस्ट - पीडीएमआशीष (वीकेंड राइडर्स क्लब - डब्ल्यूआरसीमोहम्मद समीर (कायी राइडर ग्रुप - केआरजी)केसी त्यागीमेराकी राइडर ग्रुप - एमआरजी हैं। रैली केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई)पंजाबी बाग से सुबह बजे शुरू होकर मोतीबाग से जकीरा होते हुए वापस सीएआरआई पहुंचेगी। देश में आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए 20 दिव्यांग बाइकर्स का एक समूह भी रैली में शामिल होगा।
    आयुष मंत्रालय द्वारा 9-10 नवंबर 2023 को हरियाणा के पंचकुला में आयुर्वेद दिवस के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन से पहले आयुष मंत्रालय की ओर से देशभर के युवाओं को यह संदेश देने के लिए ये रैलियां आयोजित की जा रही हैं कि बच्चोंकिशोरोंयुवाओं और आम जनता के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद जरूरी है। आठवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले इस समारोह में तीन प्रमुख घटक हैं- छात्रों के लिए आयुर्वेदकिसानों के लिए आयुर्वेद और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ