मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एस.वी.के.एम. के एन.एम.आई.एम.एस. और ई.एच.आई.एस. इंदौर ने एशिया में सबसे बड़ा हाई स्कूल कार्यक्रम - परिवर्तनकारी 'एम.यू.20 हाई स्कूल समिट' का आयोजन किया

 

इंदौर,  नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए, एस.वी.के.एम. के एन.एम.आई.एम.एस. इंदौर और ई.एच.आई.एस. ने पूरे एशियाई महाद्वीप के प्रमुख हाई स्कूलों के एशिया के सबसे बड़ा सम्मलेन 'एम.यू.20 हाई स्कूल समिट' को आयोजित किया है। इस विशाल कार्यक्रम का संचालन ए.एफ़.एस. इंडिया के साथ मिलकर एम.यू. 20 स्कूल ऑफ अपॉर्चुनिटी द्वारा किया गया था। इस समिट में 3,000 से अधिक लोग उपस्थित थे, जिनमें 2,000 से अधिक उत्सुक छात्र और 100 से अधिक विश्व स्तर पर जाने-माने स्कूल और उनके प्रिंसिपल शामिल थे।
इस समिट ने विचारों और दृष्टिकोणों को पर मिलकर मंथन किए जाने का अवसर प्रदान किया चूँकि उत्साह से भरे छात्रों ने अपार युवा जोश प्रदर्शित किया, जिसके चलते पूरा कैंपस बेमिसाल उत्साह से भर गया। भारत में शिक्षा की परिवर्तित होते विकास के प्रमुख पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हुए, इस कार्यक्रम ने भाग लेने वाले छात्रों को व्यवहार कौशल, सीखने की भावना, नेतृत्व और सहयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस आयोजन के 'सेलिब्रेटिंग द यूथ' के विषय ने प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित किए गए जोश और उत्साह से पूरी तरह से मेल खाती है।
इस तीन दिवसीय समिट का उद्घाटन समारोह एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया, और उसके बाद के दो दिनों के कार्यक्रम एन.एम.आई.एम.एस. इंदौर परिसर में आयोजित किए गए। 
आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने आउटस्टैंडिंग डेलीगेशन का पुरस्कार जीता और शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल ने बेस्ट डेलीगेशन का पुरस्कार जीता, दोनों ही स्कूल इस आयोजन की मेज़बानी करने वाले शहर इंदौर के थे, जिन्होंने ज़्यादातर प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। विजेताओं को प्रमाण पत्र, पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में अनेकों कार्यक्रम और कार्यशालायें आयोजित की गई थीं। 'एम.यू.20 अंडर 20' ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया और 'स्टार्ट-अप इंडिया' पहल के एक भाग के तौर पर भारत सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए आयोजित किए गए 'एंटरप्रेन्योर चैलेंज' ने छात्रों में उद्यमशीलता की भावना का अंतर्निवेशन किया। छात्रों को अपने मौलिक व्यावसायिक विचारों का एक कार्यशील प्रोटोटाइप बनाने और उसे उस उद्योग के प्रमुख व्यक्तियों और संभावित निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया गया। आंत्रप्रेन्योरियल चैलेंज के विजेता, संस्कार वैली स्कूल को स्कूल शार्क्स के संस्थापक अनुज कंवर के द्वारा ₹50,000 की धनराशि प्रदान की गई।
जोश टॉक्स की साझेदारी के साथ आयोजित किए गए 'एम.यू.20x' में, 12 वर्षीय छात्र प्रभाव जोशी ने कला चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारियों के द्वारा दर्शकों को प्रेरणा प्रदान की। इस बीच, आई.एन.आई.एफ.डी. इंदौर और ऑप्शनल मीडिया सॉल्यूशंस ने मिलकर काम करते हुए 'कल्चरल वॉक' में छात्रों ने भारत के विविध रंगों को प्रदर्शित किया।
सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अनुपम खेर के फिल्म स्कूल, 'एक्टर प्रिपेयर्स' की एक टीम द्वारा अभिनय कला पर कार्यशालाओं से कला से संबंधित आकांक्षा रखने वाले छात्र मंत्रमुग्ध हो गए थे। उन्होंने 'थियेट्रिक्स चैलेंज' का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने अपने अभिनय और कहानी प्रस्तुत करने के कौशल का प्रदर्शन करके वहाँ उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।
'इम्पैक्ट चैलेंज' ने छात्रों को स्थायी समाधान उत्पन्न करने के द्वारा विश्व की महत्वपूर्ण समस्याओं के लिए अभिनवकारी समाधानों को प्रस्तुत करने के लिए शक्ति प्रदान की और समस्याओं का समाधान करने के महत्वपूर्ण अनुभव और टीम के साथ मिलकर काम करने के कौशल प्राप्त किए। 'मॉडल यूनाइटेड नेशंस कमिटीज़' ने क्षेत्रीय सीमाओं आगे निकलने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्रों को साथ मिला दिया जब उन्होंने कूटनीति और सहयोग के माध्यम से गंभीर विश्वस्तरीय समस्याओं को संबोधित किया। 
इस कार्यक्रम की भारी सफलता और एन.एम.आई.एम.एस. इंदौर और उसके छात्रों पर इसके प्रभाव के बारे में बात करते हुए, एन.एम.आई.एम.एस. इंदौर के निदेशक डॉ. अंशुमन जसवाल ने कहा, “एम.यू.20 हाई समिट जानकारी के आदान-प्रदान का एक परिवर्तनकारी प्लैटफॉर्म था। इस समिट के माध्यम से हमें नए दृष्टिकोण प्राप्त हुए और हमें शिक्षा प्रदान करने और सीखने के प्रति एक बिल्कुल नए दृष्टिकोण के बारे में पता लगा। इस कार्यक्रम की सफलता ने हमें कॉलेज स्तर पर ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया है।''
इस आयोजन की सफलता की सराहना करते हुए एम.यू.20 स्कूल ऑफ अपॉरच्युनिटी के अध्यक्ष डॉ. सुमेर सिंह ने कहा, “इस समिट का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की पृष्ठभूमियों वाले स्कूलों और छात्रों को मिलाना और सभी के लिए एक बहुत ही बढ़िया अनुभव प्रदान करना था। चूँकि इसमें भाग लेने वालों ने बेमिसाल जोश को प्रदर्शित किया अतः यह आयोजन सचमुच अपने वादे पर खरा उतरा। हम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने हर एक सहयोगी की भूमिका की प्रशंसा करना चाहते हैं और उनके साथ लंबे समय तक मिलकर काम करने की आशा करते हैं।''
एम.यू.20 हाई स्कूल समिट का आयोजन करने के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल हाई स्कूल के निदेशक, श्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा, "एम.यू.20 हाई स्कूल समिट का आयोजन करना हमारे स्कूल के लिए एक सम्मानजनक बात थी। इस कार्यक्रम ने हमारे कैंपस में एक उत्साहपूर्ण परिवेश का निर्माण किया। यह हमारे छात्रों के लिए हमारे समकक्षों और इस उद्योग के प्रमुख व्यक्तियों के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करने और नए दृष्टिकोण प्राप्त करने का एक शानदार अवसर था। हम ऐसे और अधिक अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
एन.एम.आई.एम.एस. इंदौर के विषय में :
इंदौर मध्य भारत का व्यावसाय और उत्पादन का केंद्र है। इस शहर में उत्पादन और परिचालन पर ध्यान देने वाले बहुत सारे उद्योग उपस्थित हैं, फार्मेसी, उत्पादन और आई.टी. उद्योगों के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (एस.ई.ज़ेड) हैं जो इस शहर और इसके आस-पास के महानगरीय क्षेत्रों में रोज़गारों को आकर्षित करने में मदद करते हैं। एन.एम.आई.एम.एस. इंदौर इस प्रकार से विशेषज्ञता और चुनने की क्षमता प्रदान करता है जिससे हमारे छात्रों को उद्योग के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। हमारा ध्यान पाठ्यक्रम की विषय-सामग्री और प्रबंधन के तौर-तरीक़ों में एक बहुत अच्छा आधार प्रदान करके प्रदर्शन के उच्च स्तर स्थापित करने पर है। हम मानते हैं कि शैक्षणिक सत्यनिष्ठा और अनुशासन वे सिद्धांत हैं जो हमारे परिवेश के मूल में निहित हैं। हम विभिन्न प्रकार के हितधारकों की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रबंधन के पहलुओं को महत्वपूर्ण बनाने की इच्छा रखते हैं। इससे हमारे पढ़ाई पूरी करके जाने वाले छात्रों के सर्वांगीण विकास के तौर पर उभरकर आयेगा।
एम.यू.20 हाई स्कूल समिट के बारे में:
ए.एफ.एस. इंडिया के साथ मिलकर एम.यू.20 स्कूल ऑफ अपॉरच्युनिटी द्वारा संचालित एम.यू.20 हाई स्कूल समिट, एशिया का एक प्रमुख प्लैटफॉर्म है जो स्कूल के छात्रों को सीखने, नेतृत्व करने और वैश्विक सहयोग के एक एकीकृत बैनर के अधीन एकत्र करता है। इंदौर की जीवंत पृष्ठपट के बीच आयोजित किए गए यह तीन-दिवसीय शानदार कार्यक्रम विचारों, दृष्टिकोणों और युवा जोश के साथ मिलने के केंद्र का कार्य करता है। एम.यू.20 में, हम इस दृढ़ विश्वास के आधार पर कार्य करते हैं कि परिवर्तन केवल विचार-विमर्श में निहित नहीं होता है, बल्कि उन विचारों को लेकर, उन्हें व्यक्त करने और उन्हें कार्र किए जाने योग्य प्रयासों में करने में निहित होता है। ध्यानपूर्वक तैयार की गई, संबद्ध करने वाली समितियों और कठिनाईयों से गुज़ारकर, हम अपने प्रतिनिधियों को एक ऐसा अनुभव प्रदान करते हैं जिसका गहराई और विस्तार में कोई मुक़ाबला नहीं होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ