मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

23 नवंबर को पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु ‘सैनिक दरबार’ का आयोजन

पुणे, नवंबर (जिमाका)
जिले के सभी सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिजनों आदि की मांगों, मुश्किलें हल करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 नवंबर 2023 को सैनिक दरबार का आयोजन किया गया है। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा दी गई है। 
सेवारत सैनिक, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारि, पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों की पत्नी, विधवा, वीरमाता, वीरपिता, वीरपत्नी की मांगों और मुश्किलों के समाधान के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर तीन महीने में सैनिक दरबार आयोजित करने के निर्देश सरकार ने दिए हैं। तदनुसार इस सैनिक दरबार का आयोजन किया गया है तथा संबंधितों को उनका आवेदन सैनिक क्रमांक, पदनाम, नाम एवं स्पष्ट विषय सहित तीन प्रतियों में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 17 नवम्बर को सुबह 11 बजे तक जमा करें। यह अपील जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल स. दे. हंगे (नि.) पुणे ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ