मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से दानापुर तथा सोलापुर से मुंबई के लिए एकतरफा विशेष गाड़ी


 पुणे, नवंबर ( हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दिवाली एवं छठ पूजा त्योहार के लिए रेल प्रशासन द्वारा एकतरफा  विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी।
1)  पुणे  - दानापुर विशेष
 गाड़ी संख्या 01057 पुणे  - दानापुर विशेष  बुधवार दिनांक 15   नवंबर को पुणे  से 19.55 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल
, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना:  शयनयान श्रेणी-10 , सामान्य द्वितीय श्रेणी-8, एसी थ्री-01, एसी टू- 01
 2) सोलापूर - मुंबई एकतरफा   विशेष
गाड़ी संख्या 01059 सोलापुर - मुंबई विशेष बुधवार दिनांक  15 नवंबर को  सोलापुर  से  12.50 बजे  रवाना होकर पुणे 16.40 बजे आकर 21.30 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई  पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी कुर्डूवाडी, दौंड, पुणे, लोणावला, कल्याण तथा दादर स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना :  शयनयान श्रेणी-12 , सामान्य द्वितीय श्रेणी-3, एसी थ्री-02,  
गाड़ियों की जानकारी , स्टॉपेज एवं समय सारणी के  लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
 यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं।       
यह जानकारी पुणे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे ( IRTS) द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ