मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

युवासेना के प्रयासों को मिली सफलता

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
युवासेना के प्रयासों से पुणे महानगरपालिका स्कूल में डीबीटी योजना का पैसा प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के गरीब छात्रों के बैंक खातों में जमा किया गया है। 
गत 17 अगस्त को शिक्षा मंडल के प्रशासनिक अधिकारी (शिक्षा विभाग) संजय राठौड़ को डीबीटी योजना का पैसा गरीब छात्रों के खाते में भुगतान न होने पर युवासेना शहर प्रमुख सनी गवते और युवासेना शिष्टमंडल ने अधिकारियों को घेराबंदी कर निवेदन पत्र दिया था। तदनुसार 79,138 छात्रों के बैंक खातों में डीबीटी योजना की कुल राशि 23,51,86,403 (करोड़ में) जमा की गई। सबसे पहले शिवसेना और युवासेना की ओर से प्रशासनिक अधिकारी (शिक्षा विभाग) संजय राठौड़ और राजीव नंदकर को धन्यवाद दिया गया है।
उस समय युवासेना पदाधिकारी प्रसाद जठार,परेश खांडके, सागर दलवी, सागर गायकवाड, वैभव दिघे, सोनू पाटिल, निकिता मारटकर, गौरव पापल, रमेश क्षीरसागर, गौरव गायकवाड, प्रतीक खोपडे, सोहम जाधव, लोकेश जानगवली, समीर शेख, नीरज नांगरे, सचिन पगारिया, साहिल शेख, ऋषिकेश बगाडे, मकरंद पठारे, उमेश दगडे, लखन पडवल, निखिल तोरे, प्रथमेश अडसर युवासेना शिष्टमंडल में शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ