पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर ज्वलनशील पदार्थों तथा विस्फोटक वस्तुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभिन्न सावधानी के उपाय अपनाएं जा रहे है इसके अंतर्गत रेल डिब्बों तथा पैंट्री कार में फायर अलार्म / आग प्रतिबंधक यंत्रणा, फ्यूज / एमसीबी व्यवस्थित कार्यरत है इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी के साथ यह भी देखा जा रहा है कि पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र रेल डिब्बों में उपलब्ध है तथा संबंधित कर्मचारी इसके उपयोग के लिए प्रशिक्षित है यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। वातानुकूलित कोचेस में वातानुकूलन यंत्रणा आटोमेटिक मोड में ही चलायी जा रही है इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
दुर्घटनावश यदि आग लगती है तो अविलंब प्रतिबंधक उपाय कर आग को फैलने से रोकने तथा इस बाबत नियंत्रण कार्यालयको सूचित करने के बारे में एसी मैकेनिक / अटेंडेंट का समुपदेशन किया गया है। ऐसे समय पर आग लगने के कारणों का पता लगाकर उसके अनुषंगाने प्रतिबंधक उपाय किए जाएंगे।
रेल प्रशासन सभी रेल उपयोगकर्ताओं से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान स्टोव, गैस सिलेंडर, किसी तरह का ज्वलनशील कैमिकल, पटाखे, तेजाब लेकर यात्रा न करें साथ ही यात्रा के दौरान धूम्रपान करने से भी बचे क्यों कि ऐसा करने से जान माल को क्षति पहुंच सकती है। इस बारे में स्टेशनों पर सतत उद्घोषणाएं की जा रही है तथा ज्वलनशील पदार्थ कोचों से वहन होने से रोकने के लिए सुरक्षा बल की ओर डॉग स्क्वाड का उपयोग किया जा रहा है।
सभी रेल उपयोगकर्ता कृपया रेल प्रशासन को सहयोग कर सुरक्षित एवं सुखमय यात्रा करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे (आईआरटीएस) द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ