पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर दीपावली तथा छठ पूजा पर्व पर यात्रियों की भीड़ का नियोजन उनकी सुरक्षा तथा इस दौरान गुणवत्ता से समझौता किए बिना यात्रियों के लिए अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस कई पहल की गई हैं।
मध्य रेल पर 515 त्यौहार विशेष गाडियां विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जा रही है जिसमें पुणे रेल मंडल पर भी त्यौहार विशेष गाडियां यात्रियों की सुविधा के लिए रवाना की गई है।
• त्यौहार मनाने के लिए विभिन्न गंतव्यों की यात्रा के लिए यात्रियों की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुणे , कोल्हापुर आदि प्रमुख और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने बाबत विस्तृत व्यवस्था की गई है I भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं। खासकर पुणे , कोल्हापुर आदि प्रमुख स्टेशनों पर नजर रखी जा रही है।
• यात्रियों की भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी के कर्मचारियों को फुट-ओवर ब्रिज पर तैनात किया जा गया है।
• भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी नजर रखने और यात्रियों को वास्तविक समय पर सहायता प्रदान करने के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में कुशल रेल सुरक्षा बल कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
• प्रारंभिक स्टेशनों पर सामान्य डिब्बों में रेल सुरक्षा बल के जवानों की मदद यात्रियों कतार से प्रवेश दिया जा रहा है जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके I
• ट्रेनों/कोचों के संबंध में उचित घोषणा समय पर सुनिश्चित की जा रही है ताकि यात्रियों को ट्रेनों के प्रस्थान प्लेटफॉर्म एवं कोचों के स्थान के बारे में पर्याप्त समय पहले जानकारी मिले।
• मेरी सहेली अभियान के तहत विशेष रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को वास्तविक समय पर सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण ट्रेनों में मिश्रित एस्कॉर्ट तैनात किए जाते हैं।
. यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बुकिंग विंडो खोली गई हैं। इसी के साथ पर्याप्त संख्या में यूटीएस काउंटर शुरू किए गए है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे (आईआरटीएस) द्वारा दी गई है।



0 टिप्पणियाँ