पुणे, नवंबर (जिमाका)
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर (सेवानिवृत्त) प.वि.से.प., अ.वि.से.प., वि.से.प. के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां व्यासपीठ पर प्रति-कुलपति डॉ. मिलिंद निकुंभ, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप कडू, विश्वविद्यालय के दंत विद्याशाखा की अधिष्ठाता डॉ. विभा हेगडे, आयुष विभाग की असोसिएट डायरेक्टर श्रीमती विना पाटील, एब्रॉस कंपनी के श्री भट आदि उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय की कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि विश्वविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी दूरस्थ क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के लिए उपयोगी होगी। यह लाइब्रेरी हर छात्र को कहीं भी, कभी भी विश्वस्तरीय शिक्षण सामग्री तक पहुंचने में मदद करेगी। संस्थाओं के लिए नॅक या किसी भी मेडिकल परीक्षा में अच्छी रेटिंग प्राप्त करने में मदद मिलेगी। जहां सूचना है वहां प्रगति और नवप्रवर्तन की कुंजी है। वहां, डिजिटल परिदृश्य शिक्षा और अनुसंधान के लिए एक आवश्यक केंद्र बन गया है। इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने शैक्षिक ढांचे में अत्याधुनिक तकनीक को शामिल करके भविष्य की ओर एक बड़ी छलांग लगाई है। डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ छात्रों व शिक्षकों और शोधकर्ताओं को सफलता के लिए सर्वोत्तम उपकरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. मिलिंद निकुंभ ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी यह घटक महाविद्यालयों में शोध का माहौल बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
माननीय कुलपति महोदया के विजन डॉक्यूमेंट में यह नवोन्मेषी अवधारणा को मूर्त रूप दिया गया है। राज्य के नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों को एक डिजिटल लाइब्रेरी से सुसज्जित किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति के ई-जर्नल होंगे। विश्वविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी एक अनूठी पहल है नवीनतम तकनीकी उपकरणों के साथ इस विश्व स्तरीय ई-लाइब्रेरी में प्रवेश मिले, ऐसी इच्छा जतानेवाले कॉलेजों ने इसमें हिस्सा लिया है। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करके महाविद्यालय भाग ले सकते हैं।
पुणे के महालक्ष्मी लॉन में आयोजित आयुष वर्ल्ड एक्सपो के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का सूत्र-संचालन जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल तोरणे ने किया। कार्यक्रम के लिए विविध महाविद्यालय के शिक्षक, प्राचार्य, अधिष्ठाता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर प्रोग्रामर श्री मधुकर भिसे, श्री सचिन धेंडे, ग्रंथपाल श्री. प्रशांत शिंदे, श्री रोहित भोये ने परिश्रम किया। उपस्थित प्राचार्य को कुलाधिपति ने सम्मानित किया।

0 टिप्पणियाँ