मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आद्या घोडके ने प्राप्त किया रजत पदक

फुरसुंगी, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पांच साल की आद्या सचिन घोडके ने ऑल इंडिया विनर्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में द्वितीय क्रमांक पर विजय प्राप्त की है। उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख अतिथि श्री भरत शर्मा, सलाउद्दीन अंसारी और संदीप गडे के शुभ हाथों किया गया। वर्ल्ड शोतोकान फेडरेशन ऑफ इंडिया कराटे ठाणे-मुंबई द्वारा आयोजित की गई ऑल इंडिया विनर्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में फुरसुंगी निवासी व श्री साई  इंग्लिश मीडियम स्कूल, फुरसुंगी की छात्रा आद्या सचिन घोडके ने विजय प्राप्त करते हुए द्वितीय क्रमांक की सफलता हासिल कर रजत पदक जीता है। शिवशंभू स्पोर्ट्स अकादमी फुरसुंगी, पुणे मेें आद्या घोडके कराटे का प्रशिक्षण ले रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ