मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दिवाली एवं छठ के अवसर पर पुणे से दानापुर के लिए त्यौहार विशेष गाड़ियां

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली एवं छठ के अवसर पर पुणे- दानापुर-पुणे के बीच त्यौहार विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।
1. गाड़ी सं. 01417 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस गाड़ी प्रति रविवार, दिनांक 12 नवंबर से 03 दिसंबर तक पुणे से 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुचेंगी। गाड़ी सं. 01418 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस प्रति सोमवार दिनांक 13 नवंबर से 04 दिसंबर तक दानापुर से 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.20 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 18 एसी थ्री इकोनॉमि कोच रहेंगे।
2. गाड़ी सं. 01419  पुणे-दानापुर एक्सप्रेस गाड़ी प्रति बुधवार, दिनांक 15 नवंबर से 06 दिसंबर तक पुणे से 15.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.00 बजे दानापुर पहुचेंगी। गाड़ी सं. 01420 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस प्रति गुरुवार, दिनांक 16 नवंबर से 07 दिसंबर तक दानापुर से 22.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 05.50 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 18 एसी थ्री इकोनॉमि कोच रहेंगे।
3. गाड़ी सं. 01421  पुणे-दानापुर एक्सप्रेस गाड़ी प्रति मंगलवार, दिनांक 14 नवंबर से 05 दिसंबर तक पुणे से 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुचेंगी। गाड़ी सं. 01422 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस प्रति बुधवार, दिनांक 15 नवंबर से 06 दिसंबर तक दानापुर से 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.40 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 18 द्वितीय श्रेणी चेयर कार कोच रहेंगे।
रास्ते में ये गाड़ियां दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकेंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे (IRTS) द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ