मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इंदिरा शिक्षण संस्था में मनाया गया दिवाली महोत्सव

मांजरी, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महादेवनगर की इंदिरा शिक्षण संस्था में बीएनवाय मीलियन और सीएफआय द्वारा संयुक्त रूप से दिवाली महोत्सव का आयोजन सीईओ किशोर देशमुख और हेमंत आंदुरकर के मार्गदर्शन में किया गया था। यहां इंदिरा शिक्षण संस्था के अध्यक्ष बालासाहब विभुते, सचिव निलेश कुदले, उपाध्यक्ष शांताराम गाडेकर, संचालक भास्करराव औंधे, कालुराम हिंगणे आदि अतिथिगण उपस्थित थे। 
इस अवसर पर विद्यार्थियों को दिवाली का उपहार दिया गया। साथ ही छात्रों को दीपक चित्रकारी और आकाश लालटेन बनाने का मार्गदर्शन किया गया। स्कूल की मुख्याध्यापिका सीमा दीक्षित, विकास नेवसे, सीमा चौगुले, संतोष पवार, विमल शिंदे, ज्योती गालफाडे, अश्विनी ढोकाडे, मुख्याध्यापिका सुवर्णा झेंडे, चित्रा राऊत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष परिश्रम किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन शर्मिला कुदले ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ