पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
गत् शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को लीक अधिकार मंच की महाराष्ट्र इकाई की स्थापना करते हुए डॉ. सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सम्पत लाल लड्ढा, राजस्थान ने डॉ. सत्येंद्र सिंह को लोक अधिकार मंच की महाराष्ट्र इकाई का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस बैठक में संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी गयी। जैसे नागरिकों के अधिकार, संरक्षण, उपभोक्ताओं के हितों, जन कल्याण एवं सेवा की गतिविधियों को मंच के विधान के अनुसार कार्यान्वित किया किया।
इस बैठक में डॉ. सत्येंद्र सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ. विपिन पवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री दिनेश चंद्रा को उपाध्यक्ष, श्री किरण काकडे को महासचिव, सौ. मैत्रेयी योगेश पागे को सचिव (महिला नागरिक अधिकार एवं उपभोक्ता संरक्षण) तथा श्री भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके साथ ही सचिव (नागरिक अधिकार संरक्षण) एवं सचिव (उपभोक्ता संरक्षण) का भी चयन किया गया। सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि मंच के अधिक से अधिक सदस्य बनाएं और मंच के कार्यों को आगे बढ़ाएं।

0 टिप्पणियाँ