मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

क्रिसमस और नव वर्ष पर भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने विशेष रेलगाडि़यां चलाई हैं; 650 स्वीकृत फेरियों में से 244 फेरियों की सूचना पहले ही दी जा चुकी है


138 विशेष रेलगाडि़यां अगले एक महीने में 650 फेरियां लगाएंगी

पश्चिमी रेलवे 26 विशेष रेलगाडि़यों और 226 स्वीकृत फेरियों के साथ अग्रणी भूमिका निभाएगी; मध्य रेलवे 18 रेलगाडियों के साथ 118 स्वीकृत फेरियां लगाएगी

रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के दौरानयात्रियों की भीड़ को देखते हुए नौ रेलवे ज़ोनों में विशेष रेलगाडियां चलाने की योजना बनाई है। कुल 138 विशेष रेलगाडियों की 650 फेरियों के लिए स्वीकृति दी गई हैं और इनमें से 244 फेरियों की अधिसूचना अब तक जारी की जा चुकी है।

इन ज़ोनों मेंपश्चिमी रेलवे के पास 26 रेलगाडियां और 226 स्वीकृत फेरियां हैंजिनमें से 72 फेरियां अधिसूचित की जा चुकी हैं। मध्य रेलवे 118 स्वीकृत फेरियों के साथ 18 रेलगाडियां चला रही है और इनमें से 76 अधिसूचित फेरियां हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने 26 रेलगाडियों और 34 स्वीकृत फेरियों की योजना बनाई हैजिनमें से  26 फेरियां अधिसूचित की जा चुकी हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 12 रेलगाडि़यों से 82 फेरियों को स्‍वीकृति दी गई हैजिनमें से 24 फेरियां अधिसूचित हैं।

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने 20 रेलगाडियों की योजना बनाई हैजिनमें 42 स्वीकृत और 28 अधिसूचित फेरियां हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) 14 रेलगाडियां चलाएगी। इसमें 72 स्वीकृत फेरियां शामिल हैंजिनमें से फेरियां अधिसूचित हैं। उत्तरी रेलवे (एनआर) ने 18 रेलगाडि़यों की योजना बनाई हैजिनमें 66 स्वीकृत और अधिसूचित फेरियां शामिल हैं। उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) ने रेलगाडि़यों का प्रस्ताव दिया हैजिनमें स्वीकृत फेरियां शामिल हैंहालांकि अभी तक किसी की भी फेरी की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने रेलगाडि़यों की योजना बनाई हैजिनमें सभी स्वीकृत फेरियां के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

क्रिसमस और नव वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित रेलगाडियों का सारांश

रेलवे जोन

रेलगाडि़यों की संख्या

प्रस्तावित फेरियां

स्वीकृत फेरियां

सूचित फेरियां

सीआर

18

118

118

76

एनईआर

02

06

06

00

एनआर

18

66

66

08

एससीआर

26

34

34

26

एसईसीआर

12

82

82

24

एसडब्ल्यूआर

20

42

42

28

एनडब्ल्यूआर

14

72

72

06

डब्ल्यूआर

26

226

226

72

एनएफआर

02

04

04

04

कुल

138

650

650

244

मुंबई-गोवा (कोंकण) कॉरिडोर पर मुंबई सीएसएमटी/एलटीटी और करमाली/मडगांव के बीच दैनिक और साप्ताहिक विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही हैंजो मार्ग के प्रमुख पड़ावों को कवर करती हैं और अतिरिक्त सीटें और स्लीपर विकल्प उपलब्ध कराती हैं। इसी तरहमुंबई-नागपुरपुणे-सांगानेर और महाराष्ट्र के अन्य मार्गों पर विशेष सेवाएं यात्रियों को रेलगाडि़यों में भीड़भाड़ से बचने में मदद कर रही हैं और त्योहारों के दौरान सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान कर रही हैं। उत्तरी और पूर्वी भारत मेंदिल्लीहावड़ालखनऊ और आसपास के शहरों को जोड़ने वाले व्यस्त कॉरिडोर पर लंबी दूरी के यात्रियों को घर या अन्‍य स्थानों पर जाने में सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही हैं।

दक्षिण और मध्य क्षेत्रों मेंहैदराबादबेंगलुरुमंगलुरु और अन्य शहरों को जोड़ने वाली अतिरिक्त रेल सेवाएं इस व्यस्त समय में यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करती हैं। इनमें 1151 सीएसएमटी-करमाली 1152 करमाली-सीएसएमटी,1171 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम, 1405 पुणे-सांगानेर और 1005 सीएसएमटी-नागपुर रेलगाडि़यां शामिल हैंजिनमें से प्रत्येक भीड़ को देखते हुए कई फेरियां लगा  रही हैं। इन विशेष रेलगाडि़यों से रेलवे क्रिसमस और नव वर्ष 2026 के लिए यात्रियों को समुद्र तटोंशहरों और पर्यटन स्थलों  की यात्रा के लिए अतिरिक्त क्षमताआराम और सुविधा प्रदान कर रहा है।  

क्रिसमस और नए वर्ष 2025-26 के लिए रेलगाडि़यों का जोन-वार विवरण निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध हैं:

https://docs.google.com/spreadsheets/d/1qK7KiNmvQ25rf69I4YViLq7jkPjo6PkFY3kHEdd6sGk/edit?usp=sharing

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ