रेलवे ने कल से अगले दो दिनों के लिए कई ज़ोन में 89 विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं। सर्दियों के मौसम में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य रेल यात्रा की बढ़ती माँग के बीच सुगम यात्रा और पर्याप्त कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
मध्य रेलवे में, पुणे से बेंगलुरु, पुणे से दिल्ली और मुंबई से दिल्ली सहित विभिन्न मार्गों पर 14 विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की गई है। पश्चिम रेलवे में, भिवानी से मुंबई और मुंबई से शकूरबस्ती सहित कई मार्गों पर सात विशेष रेल सेवाओं का संचालन होगा।
इसी प्रकार, दक्षिण मध्य रेलवे चेरलापल्ली से शालीमार, सिकंदराबाद से चेन्नई एग्मोर और हैदराबाद से मुंबई विशेष रेल मार्गों पर रेलगाड़ियों का संचालन कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ