पुणे, 14 मार्च 2026: कसबा पेठ स्थित कुंभारवाड़ा के समीप महावितरण के ग्राहक शिकायत निवारण मंच की ओर से मंगलवार (17 मार्च) को विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंच ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
गौरतलब है कि 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष यह दिन रविवार होने के कारण मंच की ओर से मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग के विनियम 2020 और 2021 के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों तथा शिकायत निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष महेंद्र दिवाकर और सदस्य-सचिव अपर्णा मुनशेट्टीवार ने अधिक से अधिक बिजली उपभोक्ताओं से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ