मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्तदान शिविर का आयोजन, नैतिक जिम्मेदारी निभानेवाला कार्य : महादेव बाबर

51 लोगों ने किया रक्तदान
शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए रक्तदाता के साथ, महादेव आण्णा बाबर व संजय मोरे, प्रमोद नाना भानगिरे, आयोजक संजय बापू सपकाल, अमित गायकवाड, अजय सकपाल व संतोष होडे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
शिवसेना पक्ष हमेशा से ही विधायक कार्यों में जुटा रहता है। आम जनता की समस्या एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारे शिवसैनिक हमेशा तैयार रहते हैं। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में महसूस हो रही खून की कमी को ध्यान में रखते हुए शिवसैनिक संजय बापू सपकाल द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर सही मायने में समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानेवाला कार्य है। इससे पहले भी उन्होंने ‘मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के तहत प्रभाग के नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। सभी स्तरों पर हमारे शिवसैनिकों द्वारा बहुत ही अच्छी तरह से कार्य जारी हैं। समाज की सेवा के प्रति पूर्ण रूप से शिवसेना पक्ष और शिवसैनिक समर्पित हैं। यह विचार पूर्व विधायक महादेव आण्णा बाबर ने व्यक्त किए। 
शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल की पहल पर आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व विधायक महादेव आण्णा बाबर व शिवसेना पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे के शुभ हाथों किया गया तब महादेव आण्णा बाबर बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के प्रमुख तानाजी लोणकर, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के समन्वयक समीर तुपे, पुणे वैद्यकीय शहर प्रमुख राजाभाऊ भिलारे, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ महिला आघाडी की समन्वयक प्रा.विद्या होडे, हड़पसर विभाग स्वास्थ्य शासकीय प्रमुख अजय सपकाल, मोहम्मदवाडी शाखा प्रमुख शाश्वत घुले, पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे, जीतू कदम, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, प्रभाग प्रमुख अमित गायकवाड, निखिल कोलपे, सुरेश सपकाल, अमित टिलेकर, धनंजय कणसे, जगन्नाथ पवार, प्रतीक सकपाल, भाऊ मकर, अमित सपकाल, मयूर फडतरे, गणेश सपकाल, कुणाल सपकाल, शांताराम झाबरे, शुभम सपकाल, चेतन पासलकर, राहुल गायकवाड, विश्वजीत कुमावत, मंगेश कांबले, निलेश सपकाल, तेजस सपकाल, वैभव सपकाल, अतिष सोनवणे, संतोष लाकडे, प्रभाकर पवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रक्तदान शिविर के आयोजक शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल ने कहा कि शिवसेना पक्ष प्रमुख व महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना संक्रमण के कठिन समय में राज्य में महसूस हो रही खून की कमी को ध्यान में रखते हुए जो अपील की थी उस पर अमल करते हुए शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से गांधी चौक, हड़पसर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन पुणे ब्लड  बैंक के सहयोग से  किया गया था, जिसमें 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ