मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विधायक चेतन तुपे द्वारा रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर उद्घाटित : 31 दिसंबर तक शुरू रहेगा

लोकनेता शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक चेतन तुपे, सुरेश घुले, साथ में आयोजिका राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की पुणे शहर महासचिव दीपाली कवडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व लोकनेता शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की पुणे शहर की महासचिव दीपाली कवडे द्वारा  रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया था, जिसका उद्घाटन हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेश घुले, नगरसेवक प्रशांत जगताप, नाना भानगिरे, नगरसेविका नंदा लोणकर, उपसभापति सचिन घुले, डॉ.शंतनु जगदाले, महाराष्ट्र वितरक सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विभागीय अध्यक्ष संतोष दर्शिले, संजय शिंदे, हड़पसर विधानसभा महिला अध्यक्ष पूनम पाटिल, प्रा. विद्या संतोष होडे, डॉ.मंगेश वाघ, शीतल शिंदे, शोभा लगड, तरनूम जमादार, मिनाक्षी अहिरे, उमेश कोंढालकर, गणेश बोराटे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हड़पसर विधानसभा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त डिजीटल मेमोग्राफी व कर्करोग चिकित्कों की सलाह शिविर का आयोजन डॉ.शंतनु जगदाले की ओर से किया गया था, जिसका उद्घाटन विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां सह्याद्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर व अँको विभाग प्रमुख डॉ. सोना नाग, डॉ.माधव धर्मे, डॉ. सुहास लांडे, डॉ. अभिनव जोशी, महिला अध्यक्षा पूनम पाटिल, कार्याध्यक्ष साधना हरपले पाटिल, सागरराजे भोसले, शालिनी जगताप, स्वाति चिटणीस, सुशीला गुंजाल, तरनूम जमादार, सुवर्णा गोरे, मिनाक्षी अहिरे, शहर प्रसिद्ध प्रमुख अनिल मोरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह शिविर 19 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शुरू रहेगा। उक्त शिविर का लाभ उठाएं। यह अपील आयोजकों द्वारा की गई है।     उक्त शिविर सह्याद्री हॉस्पिटल के विशेष सहयोग से आयोजित    किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ