मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समीर आण्णा तुपे का संपूर्ण जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित : संजय मोरे

शिवसेना दिनदर्शिका 2021 का किया गया विमोचन
शिवसेना दिनदर्शिका का विमोचन करते हुए पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे, साथ में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख तानाजी लोणकर, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के समन्वयक समीर आण्णा तुपे, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, नितिन गावडे, शाखा प्रमुख अमित कांबले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

शिवसेना आम जनता की पार्टी है, जो जनता की सेवा करने में जुटी रहती है। हर शिवसैनिक की रूह में समाजसेवा की भावना समाई हुई है। आम जनता की सेवा करने के लिए हम हमेशा तत्पर हैं। समाजसेवी एक ऐसा व्यक्ति जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता है। समाज सेवा एक ऐसा कार्य है, जो सामाजिक भलाई के लिए किया जाता है, उसमें मेरे सहयोगी समीर आण्णा तुपे खरे उतरे हैं। समाजकर्मी सामाजिक कार्य करनेवाले आण्णा एक अलग व्यक्ति हैं। सामाजिक भलाई के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया है। यह विचार शिवसेना पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे ने व्यक्त किए।
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के समन्वयक समीर आण्णा तुपे द्वारा प्रकाशित की गई नव वर्ष की शिवसेना दिनदर्शिका 2021 का विमोचन शिवसेना पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख तानाजी लोणकर, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के समन्वयक समीर आण्णा तुपे, विभाग प्रमुख राजेंद्र बाबर, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, नितिन गावडे, शाखा प्रमुख अमित कांबले, वीरभद्र गाभणे, सूरज चव्हाण, अमोल अवचिते, प्रदीप फुंदे, योगेश तुरेकर आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ