नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले ने स्वयं के खर्चे से साढ़े चार लाख रुपयों की लागत से कालेपडल में निर्माण किए गए फव्वारे को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया है।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
प्रभाग क्रमांक 23 की नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले द्वारा स्वयं के खर्चे से साढ़े चार लाख रुपयों की लागत से कालेपडल में फव्वारे का निर्माण करवाया गया था, जिसे अज्ञात लोगों द्वारा तहस-नहस किया गया है। अपना परिसर खूबसूरत व अच्छा दिखे, इस हेतु नगरसेविका उज्ज्वला जंगले द्वारा फव्वारे का निर्माण करवाया गया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
प्रभाग क्रमांक 23 में जो वन विभाग की जगह है, वहां से महावितरण द्वारा डीपी निकाल देने से वहां की जगह खाली हो गई थी, वहां पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो, इस हेतु भाजपा की नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले ने साढ़े चार लाख रुपये स्वयं के खर्चे से फव्वारे का निर्माण करवाया था जो कुछ दिनों से बंद था, उसे अज्ञात लोगों द्वारा पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। ऐसा घिनौना काम करने वाले अज्ञात लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। यह मांग भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष सुभाष नाना जंगले ने पुलिस प्रशासन से की है। प्रभाग क्रमांक 23 के सहयोगी नगरसेवकों को साथ लेकर वन विभाग की जगह पर अतिक्रमण न हो और इस जगह पर नागरिकों के लिए उपयोगी प्रकल्प हो, इस हेतु कोशिश करेंगे। यह जानकारी सुभाष नाना जंगले ने दी है।
प्रभाग क्रमांक 23 की इस वन विभाग की जगह पर अतिक्रमण को लेकर अनेक दिनों से विवाद शुरू था। उसी के चलते यह तोड़फोड़ हुई होगी, ऐसी चर्चा स्थानीय नागरिकों में है।

0 टिप्पणियाँ