हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए किसान विरोधी कानून को लेकर किसानों की ओर से जारी आंदोलन का हम पूरी तरह से समर्थन करते हैं और सरकार द्वारा जारी किए गए किसान विरोधी कानून का कड़ा निषेध करते हैं। किसान अगर जीवित रहे तो ही हम और हमारा देश जीवित रहेगा। किसानों के इस आंदोलन को हमारे मराठा टायगर फोर्स का पूरा समर्थन है। किसानों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक खून का पानी कर देंगे और किसानों के साथ डटकर खड़े रहेंगे। यह ऐलान मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक व अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने किया है। मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक व अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने आगे कहा कि किसानों के सम्मान में मराठा टायगर फोर्स मैदान में उतर चुका है। केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए किसान विरोधी कानून जब तक ख़ारिज नहीं होता और किसानों की मांगें जब तक मान्य नहीं होतीं तब तक किसानों के साथ हम डटे रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ