मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के तहत प्रभाग क्रमांक 23 में घर-घर जाकर शिवसैनिकों ने की लोगों के स्वास्थ्य की जांच


‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के तहत प्रभाग क्रमांक 23 में घर-घर जाकर लोगों की जांच करते हुए मुहिम के आयोजक शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल, साथ में अजय सपकाल, अमित गायकवाड, अजय सकपाल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी की गई ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के तहत प्रभाग क्रमांक 23 में घर-घर जाकर शिवसैनिकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके कोरोना संक्रमण के बारे में जन जागरूकता करते हुए, इस समय हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए, इस बारे में अवगत कराया। यह जानकारी मुहिम के आयोजक शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल ने दी है।
सरकार द्वारा जारी की गई ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम की शुरुवात ससाणेनगर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करके की गई। प्रभाग क्रमांक 23 में आयोजित की गई मुहिम के अंतर्गत शिवसैनिकों ने घर-घर जाकर सैकड़ों परिवारों के सदस्यों की ऑक्सिजन लेवल व टेंपरेचर चेक करने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए इस बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर यहां शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के हड़पसर विभाग स्वास्थ्य शासकीय प्रमुख अजय सपकाल, प्रभाग प्रमुख अमित गायकवाड, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, कुणाल सपकाल, बाला साहेब सुर्वे, अमित सपकाल, दीपक पलांडे, दत्तात्रय जाधव व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
20 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन
शिवसेना पक्ष प्रमुख व महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना संक्रमण के कठिन समय में राज्य में महसूस हो रही खून की कमी को ध्यान में रखते हुए जो अपील की थी, उस पर अमल करते हुए शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से रविवार 20 दिसंबर 2020 को गांधी चौक, हड़पसर गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें। यह अपील रक्तदान शिविर के आयोजक शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल ने नागरिकों से की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ