मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल्वे स्टेशन पर सफलतापूर्वक किया गया ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन


पुणे स्टेशन पर सफलतापूर्वक‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन करते हुए पुलिसकर्मी उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। यहां वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे एक वाणिज्यिक, सूचना प्रौद्योगिक एवं आध्यात्मिक शहर है, जिसमें पुणे स्टेशन एक   महत्वपूर्ण स्टेशन है। पुणे स्टेशन पर प्रति दिन लगभग दो लाख यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त व सहायक सुरक्षा आयुक्त पुणे के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में पुणे रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने व आपातकाल परिस्थिति जैसे कि उइठछ (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडीओएक्टिव एंड न्यूक्लियर) अटैक का सामना करने एवं रेल यात्रियों को खतरे से बाहर रखने के लिए साथ ही सभी रेल कर्मचारियों को उपरोक्त प्रकार के आपातकालीन परिस्थिति का सामना करने की जागरूकता निर्माण करने के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स पुणे के निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार एवं टीम, लोहमार्ग पुलिस पुणे के निरीक्षक श्री सुरेश गौड़ एवं टीम, बंडगार्डन पुलिस के निरीक्षक  श्री दिगंबर शिंदे एवं टीम, एनडीआरएफ की पांचवीं बटालियन के निरीक्षक श्री ए. के. जेना एवं टीम, जीआरपी की बीडीडीएस टीम, रेलवे की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, फायर ब्रिगेड, रेलवे अस्पताल पुणे की टीम, रेलवे का कमर्शियल स्टाफ इत्यादि के सहयोग से पुणे रेलवे स्टेशन पर एक सफल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। 
    उक्त मॉक ड्रिल में सीबीआरएन हमले के समय सभी संबंधितों का कार्य क्या होगा और उसको किस प्रकार से अंजाम दिया जायेगा, इस संबंध में प्रदर्शन किया गया, जो कि इस प्रकार के हमलों से निपटने के लिए अवश्य ही कारगर साबित होगा। यह जानकारी मंडल सुरक्षा आयुक्त, पुणे ने एक विज्ञप्ति द्वारा दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ