स्वास्थ्यकर्मी को कोरोना वॉरियर पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए हुतात्मा राजगुरू पत्रकार संघ के खेड तालुका अध्यक्ष हनुमंत देवकर, साथ में पत्रकार संघ के पदाधिकारी व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
चाकण, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
मराठी पत्रकार परिषद के 82 वें स्थापना दिन के अवसर पर हुतात्मा राजगुरु पत्रकार संघ, खेड तालुका व चाकण ग्रामीण अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर, एड्स व कोरोना संक्रमण के बारे में जनजागृति अभियान का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मास्क, सैनिटाइजर व आर्सेनिक 30 आल्बम की गोलियों का भी वितरण किया गया।
मराठी पत्रकार परिषद के मुख्य विश्वस्त एस. एम. देशमुख, कार्याध्यक्ष शरद पाबले, विभागीय सचिव बापूसाहब गोरे, पुणे जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील लोणकर, जिला समन्वयक सुनील जगताप, परिषद प्रतिनिधि एम. जी. शेलार के मार्गदर्शन व हुतात्मा राजगुरू पत्रकार संघ के खेड तालुका अध्यक्ष हनुमंत देवकर ने पत्रकार संघ के पदाधिकारी व सदस्यों को साथ लेकर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहां चाकण ग्रामीण अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक एन. जी. ढवले, हुतात्मा राजगुरू पत्रकार संघ के अध्यक्ष हनुमंत देवकर, पूर्व अध्यक्ष हरिदास कड, पूर्व अध्यक्ष कल्पेश भोई, जिला कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन मेदनकर, सलाहकार संजय बोथरा, शिवाजी आतकरी, सचिव गणेश आहेरकर, उपाध्यक्ष हमीद शेख, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक बच्चे, सदस्य सुनील बटवाल, सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
पत्रकार संघ की ओर से कोरोना संक्रमण के कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी बखूबी रूप से निभानेवाले पुलिसकर्मी, यातायात विभाग के पुलिसकर्मी, चाकण ग्रामीण अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी व पत्रकारों को ‘कोरोना वॉरियर पुरस्कार’ से चाकण पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश धस द्वारा सम्मानित किया गया। चाकण ग्रामीण अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक एन. जी. ढवले के मार्गदर्शक में समुपदेशक संतोष नायकोडी ने एचआईवी एड्स बीमारी पर मार्गदर्शन करके जनजागृति की पुस्तिका उपस्थितों को बांटी गई। पत्रकार व कवि विवेक बच्चे द्वारा एड्स बीमारी की जनजागृति पर ‘उजळू जीवन ज्योति’ कविता पेश की।
हुतात्मा राजगुरू पत्रकार संघ के अध्यक्ष हनुमंत देवकर ने आभार प्रदर्शन किया।

0 टिप्पणियाँ