मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हमें पुणे जिले को संभाजी ब्रिगेड का मजबूत गढ़ बनाना है : उत्तम बाप्पू कामठे

जिलास्तरीय समारोह में उपस्थितों को संबोधित करते हुए संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष शिवश्री उत्तम बाप्पू कामठे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

गांव-गांव में संभाजी ब्रिगेड का विस्तार करने के साथ-साथ हर घर में संभाजी ब्रिगेड का कार्यकर्ता निर्माण करने का हमारा उद्देश्य है। पुणे जिले को संभाजी ब्रिगेड का मजबूत गढ़ बनाने के लिए संभाजी ब्रिगेड के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना योगदान देना चाहिए। नागरिकों की समस्याओं को ब्रिगेड के माध्यम से हल करने के लिए हर कार्यकर्ता को आगे आना चाहिए। संभाजी ब्रिगेड आम जनता के लिए ही है। यह विचार संभाजी ब्रिगेड पुणे जिलाध्यक्ष शिवश्री उत्तम बाप्पू कामठे ने व्यक्त किए। 
संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला व एकता योगा ट्रस्ट के संयुक्त विद्यमान से जिल्हास्तरीय कार्यकारणी पदाधिकारी  समारोह का आयोजन किया गया था, तब उपस्थितों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। विश्वरत्न बाबासाहेब आंबेडकर व क्रांतिसिंह नाना पाटिल के महानिर्वाण दिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा को अभिवादन करके जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी समारोह की शुरूवात की गई। यहां एकता योगा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शिवश्री नानासाहेब निवंगुणे, पुणे  केंब्रिज विद्यालय के कुंजीर सर, वसंभाजी ब्रिगेड की जिला सचिव तेजश्री पवार, तालुकाध्यक्ष शिवाजी निवंगुणे, हवेली के गणेश चरहाटे भोर के अमोल पाले, वेल्हे उपाध्यक्ष अतुल येवले, महादेव मातोरे के साथ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
एकता योगा ट्रस्ट के प्रमुख नानासाहेब निवंगुणे ने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मास्क व सैनिटाइजर प्रदान करने  के साथ-साथ योगा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देकर नियमित  रूप से योगा करने की अपील   की। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हमारे जीवन में योगा का क्या महत्व है वह बताया। 
समारोह का सूत्र-संचालन  दत्ता लीमन व गणेश सराटे और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अतुल येवले ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ