मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाचारपत्र विक्रेता दिव्यांग प्रवीण डिंबले ‘दिव्यांग प्रेरणा पुरस्कार’ से सम्मानित

समाचारपत्र विक्रेता प्रवीण डिंबले को ‘दिव्यांग प्रेरणा पुरस्कार’ से सम्मानित करते हुए अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ.सचिन आबणे, साथ में नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ.वंदना आबणे, अरुणदादा बेल्हेकर राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

दिव्यांग भाइयों ने कड़ी मेहनत कर सभी क्षेत्रों में अपने काम की अलग छवि निर्माण की है। उन्हें समाज से सहानुभूति की नहीं बल्कि प्यार व अपनेपन की अपेक्षा है। यह विचार अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन आबणे ने व्यक्त किए।

अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से दिव्यांग होने पर भी समाचारपत्र विक्रेता के रूप में पिछले 20 सालों से हड़पसर परिसर में काम करनेवाले प्रवीण डिंबले को संस्था की ओर से ‘दिव्यांग प्रेरणा पुरस्कार’ डॉ. सचिन आबणे के शुभ हाथों प्रदान किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ.वंदना आबणे, डॉ.सुयोग कालभोर, अतुल रासकर, गोरक्ष आडेकर, सुनील बनसोडे आदि प्रमुख रूप से    उपस्थित थे। इस अवसर पर कोरोना संक्रमण के कठिन समय में भी मरीजों की सेवा करनेवाले डॉ. आबणे हॉस्पिटल के सभी स्वास्थ्य सेवकों को गुलाब के पौधे देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. आबणे ने आगे कहा कि दिव्यांगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो, इस हेतु अगर सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई तो उसका दिव्यांगों को निश्चित रूप में बहुत फायदा होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ