सभी देशवासियों के लिए एक संजीवनी है आयुषमान भारत स्वस्थ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना : प्रा. विद्या होडे
‘आयुष्यमान भारत स्वस्थ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के कार्ड वितरित करते हुए हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर व अभियान की आयोजिका प्रा. विद्या संतोष होडे, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे ने भारत सरकार द्वारा जारी की गई ‘आयुषमान भारत स्वस्थ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, उसका लाभ प्रभाग क्रमांक 23 हड़पसर-सातववाडी के निवासियों को मिल सके, इस हेतु मुहिम शुरू की थी, उसी मुहिम के तहत प्रभाग के 450 नागरिकों को आयुषमान भारत स्वस्थ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड गत रविवार को चारनल, सातववाडी में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में वितरित किए गए।
इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर, नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, सह संपर्क प्रमुख विजय देशमुख, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की उपसंघटिका नीता भोसले, सुनंदा देशमुख, हेमलता परदेशी, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, वामन पुजारी, समीर मुलानी, उद्योगपति लाला अग्रवाल, राजेश कांबले, सिद्धार्थ भालेराव, अमोल यादव, सुहास पडवल, कैलाश राऊत, गौतम अवचरे व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
योजना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए अभियान की आयोजिका शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा.विद्या संतोष होडे ने बताया कि ‘आयुषमान भारत स्वस्थ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ हम सभी देशवासियों के लिए एक संजीवनी है। मेरे प्रभाग क्रमांक 23 हड़पसर-सातववाडी के 450 निवासियों को योजना के कार्ड वितरित करते हुए बहुत खुशी मिल रही है। यह एक केवल कार्ड ही नहीं बल्कि आम जनता का स्वास्थ्य कवच है। इस योजना के अन्तर्गत कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। लाभार्थियों के हित में सरकार द्वारा आयुषमान भारत योजना के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 जारी किया गया है, जिस पर आप संपर्क कर सकते हैं। इस पर आपको समस्त जानकारी मिलेगी। सरकारी अस्पताल और पैनल में शामिल अस्पताल में आयुषमान भारत योजना के लाभार्थियों का कैशलेस और पेपरलेस इलाज हो सकेगा।
इस अवसर पर हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक महादेव बाबर, नगरसेवक प्रमोदनाना भानगिरे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट समन्वयक प्रमुख संजय बापू सपकाल, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की उप संघटिका नीता भोसले ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सिद्धार्थ भालेराव और आभार प्रदर्शन पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे ने किया।

0 टिप्पणियाँ