मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

25 जनवरी को पुणे जिलाधिकारी कार्यालय में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस : जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख

पुणे, जनवरी (जिमाका)

भारत चुनाव आयोग ने सोमवार 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के आदेश दिए हैं। तदनुसार जिलास्तर पर कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह क्र. 2, सी विंग, पुणे में 25 जनवरी 2021 को दोपहर 4 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुणे जिले के 21 विधानसभा मतदान केन्द्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण की पृष्ठभूमि पर कार्यक्रम का आयोजन करते समय अधिक से अधिक डिजीटल मीडिया का उपयोग किया जाएगा व कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
उपजिला चुनाव अधिकारी मृणालिनी सावंत ने बताया कि इस वर्ष 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के लिए आयोग ने  (Making our Voters Empowered, Vigilant, Safe and Informed) ‘सभी मतदाताओं को सशक्त करना, सतर्क, सुरक्षित और जागरुक बनाने के लिए कटिबद्ध’ विषय घोषित किया है।
11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन में महिलाएं, युवा, विकलांग व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, सेना दल के मतदाता, अनिवासी और साथ ही समाज के उपेक्षित वर्ग को शामिल किया जाएगा।
चुनाव आयोग से प्राप्त मतदाता पहचान पत्र और बैच इस समय युवा मतदाताओं को वितरित किए जाएंगे। मतदाता, केंद्रीय अधिकारी, पर्यवेक्षक, उप तहसीलदार और राजस्व सहायक, जिन्होंने चुनाव कार्य में अच्छा काम किया है, उन्हें प्रमाणपत्र और मानचिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में, विभिन्न स्तरों पर विभागों को शामिल किया गया है। उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी महिला व बाल विकास, पुणे, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षण संचालक (माध्यमिक), जिला परिषद, पुणे स्तर पर उनके कार्यक्षेत्र के विद्यार्थी, महिला, नव युवक, दिव्यांग इत्यादि के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिता व खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसके कारण चुनाव के बारे में अधिक जनजागृति की जा सके।
भारत चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं के लिए मतदान पहचानपत्र सरलता से प्राप्त होने की दृष्टि से e EPIC card Hua digital’ और click par EPIC अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पहले चरण में 25 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 कालावधि में 1 जनवरी 2021 अर्हता दिनांक पर आधारित मतदाता सूची के विशेष पुनरिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रजिस्टर किए व 15 जनवरी 2021 को प्रसिद्ध हुई अंतिम मतदाता सूची में नाम समाविष्ट हुए नए मतदाता e-EPIC डाउनलोड करके लिए जाएंगे। दूसरे चरण में 1 फरवरी 2021 से मतदाता सूची में समाविष्ट नाम वाले सभी मतदाताओं e-EPIC डाउनलोड करके लिया जाएगा। इसके लिए मतदाताओं को भारत चुनाव आयोग की वेबसाइट http://nvsp.in https://voterportal.eci.gov.in  या Voter Helpline Mobile app (Android/iOS) कर e-EPIC डाउनलोड करके लिया जाएगा। इस बारे में सभी जानकारी भारत चुनाव आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in पर उपलब्ध है।
जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने नागरिकों से अपील की है कि वे इसका लाभ अवश्य उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ