मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रभाग क्रमांक 26 में जनसेवक के रूप में कार्यरत हैं संजय तात्या घुले : हेमंत रासने

दिनदर्शिका का विमोचन करते हुए स्थायी समिति के अध्यक्ष हेमंत रासने, साथ में नगरसेवक संजय तात्या घुले, पूर्व विधायक योगेश टिलेकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मोहम्मदवाडी, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

आम जनता की समस्याएं व शिकायत हल करने में अहम    योगदान देनेवाले प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के कार्य कुशल एवं प्रतिभावन नगरसेवक ही नहीं बल्कि जनसेवक के रूप में कार्यरत हैं संजय तात्या घुले। भारतीय जनता पार्टी की      विचारधारा समाज के सभी स्तरों  के लोगों तक पहुँचाने में भाजपा के कार्यकर्ता संजय तात्या घुले का बहुमूल्य योगदान रहा है। यह विचार पुणे महानगरपालिका के स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत   रासने ने व्यक्त किए।
प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के कार्यक्षम नगरसेवक संजय तात्या घुले द्वारा प्रकाशित की गई नव वर्ष की दिनदर्शिका का विमोचन पुणे महानगरपालिका के स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत रासने और हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां युवा समाजसेवक सचिन संजय घुले, योगेश सूर्यवंशी, बाला साहेब घुले, उमेश शेवाले, श्रीकांत घुले, समीर घुले, रितेश खरात, योगेश घुले, नवनाथ घुले, अभिजीत सपकाल व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
हेमंत रासने ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जो विविध योजनाएं जारी हैं, वे समाज के सभी स्तरों के लोगों तक आसानी से पहुँच रही हैं और उन्हें पूरा लाभ मिल रहा है, इस हेतु उठाया गया कदम सराहनीय है।
पुणे महानगरपालिका के स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत रासने और हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर ने कार्यक्षम नगरसेवक संजय तात्या घुले द्वारा प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग में जारी विविध विकास कार्यों का मुआइना किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ