मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-दौंड विशेष शटल ट्रेन सेवा 26 जनवरी से होगी शुरू

पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सुविधा के लिए पुणे से दौंड एवं वापसी के लिए विशेष शटल सेवाएं आगामी 26 जनवरी से सीमित रूप से शुरू की जा रही है।
समय सारणी :- 
पुणे से दौंड :

शटल सं                 पुणे (प्र.)            दौंड (आग) 
01489                    07.05                08.50 
01491                    18.45                20.30 
दौंड से पुणे :
शटल सं.                दौंड (प्र.)                पुणे (आग.) 
01490                    07.05                    08.50 
01492                    18.15                    19.55 
यह दोनों विशेष शटल आने-जाने में पुणे से दौंड के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी। राज्य सरकार द्वारा पुणे के पुलिस कमिश्नर को अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को पहचान पत्र जारी करने आदि समस्त प्रक्रियाओं को देखने के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर तथा उनके द्वारा नियुक्त अधिकारियों की ओर से अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पहचान करके पहचान पत्र जारी किए जाएंगे तथा यह पहचान पत्र क्यू आर कोड पर आधारित होंगे। स्टेशन पर प्रवेश के लिए इन अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को क्यूआर पहचान पत्र तथा यात्रा टिकट दिखाकर ही स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी। 
टिकट जारी करने की व्यवस्था :
यह विशेष शटल सेवाएं केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के लिए ही शुरू की जा रही है। सभी स्टेशनों पर इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशनों पर सामान्य टिकट विंडो खुले रहेंगे जहां से अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को क्यूआर आधारित पहचान पत्र दिखाने के बाद टिकट जारी किए जाने की व्यवस्था की गई है। अतः अनुरोध किया जाता है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जारी यात्रा अनुमति के साथ स्टेशन पर उचित टिकट/पास खरीद कर ही यात्रा प्रारंभ करें, अन्य यात्री कृपया स्टेशन पर न पहुंचे। 
यात्रा के इच्छुक कर्मचारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मास्क पहनकर तथा सुरक्षित अंतर का ध्यान रखते हुए यात्रा करें। स्टेशन पर यात्रियों के आने और जाने के लिए पृथक व्यवस्था होगी। लोगों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ