मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भाजपा महिला आघाडी के अध्यक्ष पद पर स्वाति कुरणे नियुक्त

हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी महिला आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर हाल ही में स्वाति प्रमोद कुरणे को नियुक्त किया गया है। हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी को नियुक्तिपत्र प्रदान समारोह में स्वाति प्रमोद कुरणे को नियुक्तिपत्र भारतीय जनता पार्टी पुणे शहराध्यक्ष व पूर्व विधायक जगदीश मुलीक, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक योगेश टिलेकर व भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी के शुभ हाथों प्रदान किया गया है। इस अवसर पर गणेश घोष, नगरसेविका रंजना टिलेकर, उज्ज्वला जंगले, वृक्षाली कामथे, नगरसेवक वीरसेन जगताप, प्रमोद कुरणे व अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
भारतीय जनता पार्टी महिला आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की नवनियुक्त अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा दिखाकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं बखूबी निभाऊंगी। भारतीय जनता पार्टी को हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एक नंबर की पार्टी करने का मेेरा मकसद होगा और मैं अपने सहयोगी पदाधिकारियों को साथ लेकर उसे जरूर पूरा करुंगी। साथ ही महिलाओं पर होनेवाले अन्याय, अत्याचार व उनकी समस्याओं को पार्टी के माध्यम से हल करने को प्रधानता दूंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ