मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी द्वारा ‘कोरोना योद्धा’ डॉ. बालासाहब हरपले सम्मानित

राज्यपाल भगत   सिंह कोश्यारी डॉ. बालासाहेब हरपले को ‘कोविड योद्धा प्रमाणपत्र’ देकर विशेष रूप से सम्मानित करते  हुए चित्र में दिखाई  दे रहे हैं।
फुरसुंगी, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)-
कोरोना संक्रमण के कठिन समय में समाज के प्रति समर्पित होकर समाज की सेवा करने में अहम भूमिका निभानेवाले एम.सी.आई.एम. (राज्यपाल नियुक्त) सदस्य व जिला संयोजक भाजपा वैद्यकीय आघाडी के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. बालासाहब हरपले को हाल ही में मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के शुभ हाथों ‘कोविड योद्धा  प्रमाणपत्र’ देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा विशेष निमंत्रितों में हड़पसर निवासी डॉ. बालासाहब हरपले का भी समावेश था। वैद्यकीय आघाडी के माध्यम से कोविड-19 के कठिनाई के इस समय में किए गए उनके द्वारा कार्यों को ध्यान में रखते हुए ‘कोविड योद्धा प्रमाणपत्र’ राज्यपाल के शुभ हाथों मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया है। इस अवसर पर वैद्यकीय आघाडी के संयोजक डॉ. अजीत गोपछडे के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ