पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल द्वारा रेलवे में लगने वाले मशीनी उपकरणों, सामानों को प्रदर्शित करने एवं नए विक्रेताओं को बढ़ावा देने के लिए वेंडर्स मीट एवम् प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह वेंडर्स मीट 12 जनवरी को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में प्रातः 11:00 मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में शुरु होगी।
इस प्रदर्शनी में आरडीएसओ द्वारा स्वीकृत एवं नियंत्रित रेलवे के विभिन्न उपकरणों व आइटमों का प्रदर्शन कर जानकारी भी दी जाएगी। जिस सामग्री हेतु अभी पर्याप्त विक्रेता नहीं हैं उस सामग्री के अधिकृत विक्रेता बनने के लिए कोई सहायता की आवश्यकता हो तो इस पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। अतः नए विक्रेताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे मौजूदा विक्रेता भी अपने उत्पादों में बढ़ोतरी करने के लिए प्रेरित होंगे। इच्छुक फर्म एवं सप्लायर्स 12 जनवरी को आयोजित इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ