मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर व परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती






पहले चित्र में घरटे प्रकल्प के बच्चों को अल्पोपहार प्रदान करते हुए राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड पुणे जिला के अध्यक्ष व शिवसेना प्रणीत महाराष्ट्र वितरक सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के विभागीय अध्यक्ष संतोष दर्शीले, शिवसेना महिला आघाडी की समन्वयक प्रा.विद्याताई होडे व पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे। दूसरे चित्र में ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को अभिवादन करते हुए सावित्रीबाई फुले महिला विकास प्रतिष्ठान की सचिव सारिका कुंभार साथ में अन्य। तीसरे चित्र में स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवन पर रोशन डालनेवाली पुस्तिका व मराठवाडा बहुउद्देशीय संस्था की दिनदर्शिका उपस्थित महिलाओं को उपहार के रूप में प्रदान की गईं। चौथे चित्र में माहेर संस्था के नन्हें-मुन्ने बच्चों को मसाला दूध बांटते हुए अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड पुणे जिला व शिवसेना प्रणीत महाराष्ट्र वितरक सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से ‘घरटे प्रकल्प’ के निराधार नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाई गई। इसका आयोजन राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड पुणे जिला के अध्यक्ष व शिवसेना प्रणीत महाराष्ट्र वितरक सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के विभागीय अध्यक्ष संतोष बबन दर्शीले द्वारा किया गया था। क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को पुष्पहार पहनाकर अभिवादन किया गया। इस अवसर पर घरटे प्रकल्प हड़पसर के बच्चों को अल्पोपहार राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड पुणे जिला की महिला महासचिव सुवर्णाताई गोरे, शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्याताई होडे, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व उपविभाग  प्रमुख संतोष होडे, उन्नतिनगर शाखा प्रमुख स्वप्निल काले, सामाजिक कार्यकर्ता बालासाहेब केमकर के शुभ हाथों अल्पोपहार प्रदान किया गया। 
शेवालेवाडी : सावित्रीबाई फुले महिला विकास प्रतिष्ठान की ओर से ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर ‘माझी वसुंधरा’ नामक अभिनव पहल का प्रतिष्ठान की ओर से आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले महिला विकास प्रतिष्ठान की सचिव सारिका कुंभार ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संवर्धन के प्रति हम सभी देशवासियों को अधिक जागरूक होना चाहिए। हम पर्यावरण के प्रति अभी सतर्क नहीं हुए तो आगे हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जयंती के अवसर पर ‘माझी वसुंधरा’ पहल का आयोजन करके पर्यावरण संवर्धन के लिए कदम उठाया है। आज हमने पर्यावरण संवर्धन की शपथ लेकर पर्यावरण रक्षण का बीड़ा उठाने का आह्वान किया। यहां लता पवार, प्रियंका रेडेकर, सिंधू खेसे, राजश्री खेसे, गौरी टकले, मृदुला कुंभार, प्रथमेश कुंभार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन ऋतुजा कुंभार न किया। 
हड़पसर : क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती व महिला शिक्षण दिन पर हड़पसर गांधी चौक में साधना पाटिल, दिपाली कवडे, मीना थोरात, सोनाली गोफणे, अश्विनी शेंडे द्वारा सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन कर महिला शिक्षण दिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यहां प्रा. विद्या होडे, स्मिता गायकवाड, शोभा लगड, संजय सातव, महेंद्र बनकर, विलास शेलार, मोहन चिंचकर, बच्चूसिंह टाक, सतीश भिसे, सोनाली गोफणे, मीना थोरात, अश्विनी सुपेकर, अनिल वाहवल, अनिल धायगुडे, महेश बनकर, सुधीर होले, बाबा गोंधले, सुशांत हिंगणे, भाऊ माकर, जयप्रकाश जाधव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
महात्मा ज्योतिराव फुले व सावित्रीबाई फुले को भारतरत्न प्रदान करें व भिडे वाडा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। यह मांग सभी सामाजिक संघटनों की ओर से महेश टेले ने की।
स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवन पर रोशनी डालनेवाली पुस्तिका व मराठवाडा बहुउद्देशीय संस्था की दिनदर्शिका महिलाओं को उपहार के रूप में जयश्री महेंद्र बनकर के शुभ हाथों प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान और गेणूजी सातव प्रतिष्ठान की ओर से किया गया था। 
मांजरी : अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती, बालिका दिन व महिला मुक्ति दिन माहेर संस्था में बड़े आनंद के साथ मनाये गये। अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने बच्चों को महात्मा ज्योतिराव फुले व सावित्रीबाई फुले के जीवन पर रोशनी डालते हुए उनका समाज में अहम योगदान का पूरा विवरण दिया। मांजरी खुर्द स्थित माहेर संस्था के नन्हें-मुन्ने बच्चों को इस अवसर पर अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से मसाला दूध दिया गया। यहां अरुणदादा बेल्हेकर युवा   राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष शैलेंद्र (आबा) बेल्हेकर, डॉ. नानासाहेब कोलपे, अतुल रासकर, ओजस बेल्हेकर आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ