मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थल नवीनीकरण के बाद नागरिकों को समर्पित

पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
व्यापक नवीनीकरण के बाद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को भारत और विशेष रूप से पुणे के नागरिकों को समर्पित किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए 29 जनवरी 2021 को एक विशेष स्मारक सेवा आयोजित की गई। लेफ्टिनेंट जनरल सी.पी. मोहंती, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान ने शहीदों को सम्मानित करने के लिए पुष्पांजलि अर्पित की। यह आयोजन पुलिस और पुणे नगर निगम आयुक्तों और अन्य महत्वपूर्ण नागरिक और सैन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस स्मारक के माध्यम से हमारे देश के नागरिकों को राष्ट्र की सुरक्षा करने में सशस्त्र बलों के योगदान के बारे में बताया जाएगा। यह राष्ट्र के युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।
यह स्मारक नागरिक-सैन्य संबंधों का एक अनूठा उदाहरण है, जिसकी कल्पना 1998 में 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय जीत की रजत जयंती समारोह के दौरान की गई थी। इस पहल का नेतृत्व इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने किया था। 15 अगस्त 1998 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, महाराष्ट्र के तत्कालीन गवर्नर डॉ. पी. सी. अलेक्जेंडर द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था। वर्तमान में, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पुणे का एक प्रतिष्ठित स्थल बन गया है और यहां प्रतिदिन 1000 से अधिक आगंतुकों का आगमन होता है।
इसकी सुंदरता को और बढ़ाने हेतु, आठ ‘झळश्रश्ररीी ेष तरर्श्रेीी’ द्वारा स्वतंत्रता के बाद से भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुख अभियानों का चित्रण करती हैं, चार मूर्तियों ने विभिन्न लड़ाइयों में वीरता का चित्रण किया है और 21 परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की अर्धप्रतिमाओं को स्मारक में जोड़ा गया है। संपूर्ण पहल की कमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान द्वारा की गई और इसका समर्थन पुणे नगर निगम और मे. एम्फेनोल इंटरकनेक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पूरे दिल से किया गया है, जिसके चलते सिविल और मिलिट्री के सहयोग को बढ़ावा मिला है।
कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि पुनर्निर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और लाइट एंड साउंड शो सभी आगंतुकों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, सप्ताह में तीन दिन यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खुला रहेगा। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ