मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सीरम इंस्टीट्यूट कंपनी की नई इमारत में लगी भीषण आग : आग बुझाने में लगी हैं दमकल की गाड़ियां

हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

मांजरी रोड पर स्थित सीरम इंस्टीट्यूट की नई इमारत में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई है। सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत में आग कैसे लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बीसीजी के टीका बनाने वाली इमारत में यह आग लगी है। सीरम इन्स्टिट्यूट के इस हिस्से में नया प्लांट है। हड़पसर, पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में भरसक प्रयास कर रही हैं। 
ज्ञातव्य हो सीरम इंस्टीट्यूट ने ही कोविड-19 के लिए कोविशील्ड वैक्सीन बनाई है, जिसकी चहुंओर प्रशांस की जा रही है। सीरम इंस्टीट्यूट में ही ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड बनाई जा रही है। यह वैक्सीन इस कैम्पस के अलग हिस्से में बनाई और स्टोर की जा रही है। हाल ही में यहां से वैक्सीन की खेप देशभर में पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ है।
सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में आग लगी है। वैक्सीन और वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट सुरक्षित है। वैक्सीन प्रोडक्शन पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल-1 की चौथी और पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि इसी लैब में टीबी से बचाव के लिए लगाया जाने वाला बीसीजी का टीका बनाया जाता है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। बिल्डिंग से चार कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ