मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सीरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग में पांच मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत

कल 22 जनवरी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे सीरम कंपनी का दौरा
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने किया घटनास्थल का दौरा
राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर, पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मांजरी परिसर की एक इमारत में आग लगने से पांच मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में राम शंकर, बिपिन सरोज (दोनों उत्तर प्रदेश), सुशील पांडेय (बिहार), महेंद्र इंगले और प्रतीक पश्ते (दोनों पुणे) शामिल हैं? राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने करीब 8 बजे घटनास्थल का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं।
सीरम इंस्टीट्यूट के प्लांट में लगी आग के संदर्भ में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अदर पूनावाला से बातचीत की। कल शुक्रवार, 22 जनवरी को दोपहर यूनिट का दौरा करेंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुणे के लिए रवाना होेंगे। साढ़े तीन बजे करीब हड़पसर परिसर की सीरम कंपनी में लगी आग के प्लांट को भेंट देंगे और निरीक्षण करेंगे।
इससे पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि आग की घटना से कोविशील्ड टीकों के निर्माण को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम संस्थान के मांजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि जिस भवन में आग लगी वह सीरम केन्द्र की निर्माणाधीन साइट का हिस्सा है और कोविशील्ड निर्माण इकाई से एक किमी दूर है, इसलिए आग लगने से कोविशील्ड के निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ा है। 
उन्होंने कहा कि मैं सभी सरकारों और लोगों को एक बार फिर आश्वासन देता हूं कि कोविशील्ड के निर्माण को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि मैंने ऐसे हालात से निपटने के लिये सीरम संस्थान में विभिन्न निर्माण भवनों को आरक्षित रखा है। पूनावाला ने ट्वीट किया कि आपकी चिंता और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद। अब तक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आग में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई या कोई ज्यादा घायल नहीं हुआ, जबकि आग से इमारत को कुछ क्षति पहुंची है। महापौर मुरलीधर मोहोल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आग की घटना में जान गंवाने वाले पांच लोग भवन के तल पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अग्निशमन अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान शव बरामद किये। 
पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने कहा कि अपराह्न करीब पौने तीन बजे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की नई इमारत के चौथे और पांचवें तल पर आग लग गई। उन्होंने कहा कि नौ लोगों को भवन से बाहर निकाल लिया गया है। घटना के वायरल हुए वीडियो में भवन से धुआं उठता दिख रहा है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुणे पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने कहा कि जिस भवन में आग लगी, उसमें फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आग बुझाने वाले पानी के 15 टैंकरों को काम में लगाया गया और शाम करीब साढ़े चार बजे उस पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। फर्नीचर, तार, कैबिन जलकर राख हो गए हैं। जहां आग लगी, उन तलों पर कोई महत्वपूर्ण मशीनरी अथवा उपकरण नहीं रखे थे। 
श्री पवार ने कहा कि मैंने पुणे महानगरपालिका से घटना के बारे में जानकारी ली है और इस घटना की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली संबंधी खामी के चलते आग लगी। श्री ठाकरे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग वहां नहीं लगी जहां कोविड-19 टीकों का निर्माण किया जा रहा है बल्कि उस इकाई में लगी है जहां बीसीजी टीके बनाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ