मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डाक विभाग द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन का विशेष चित्र वाले रबर स्टैम्प की मोहर लगाकर विशेष सम्मान


पुणे शहर पूर्व विभाग के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस (प्रवर अधीक्षक) मुकुंद बडवे द्वारा शुभारंभ
कोरोना टीकाकरण अभियान को यादगार बनाने के लिए कोविशील्ड वैक्सीन का विशेष चित्र वाले रबर स्टैम्प की मोहर विशेष मुहिम का शुभारंभ करते हुए पुणे शहर पूर्व विभाग के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस (प्रवर अधीक्षक) मुकुंद बडवे, साथ में हड़पसर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर एन. एस. बनकर व अन्य अधिकारीगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोरोना टीकाकरण अभियान देश भर में शुरू हो गया है। कोरोना टीका का संशोधन करने में अमूल्य योगदान देनेवाले संशोधकों की इस खोज का स्वागत हड़पसर डाक विभाग की ओर से कोविशील्ड वैक्सीन का विशेष चित्र वाले रबर स्टैम्प की मोहर लगाकर विशेष सम्मान किया गया है, जिसका शुभारंभ पुणे शहर पूर्व विभाग के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस (प्रवर अधीक्षक) मुकुंद बडवे के शुभ हाथों किया गया है। इस अवसर पर यहां हड़पसर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर एन. एस. बनकर के साथ डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
पुणे शहर पूर्व विभाग के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस (प्रवर अधीक्षक) मुकुंद बडवे ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान को यादगार बनाने के लिए यह विशेष मुहिम शुरू की गई है। सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा की गई दिन-रात कड़ी मेहनत से विकसित की गई कोविशील्ड वैक्सीन का स्वागत हमारे डाक विभाग की ओर से किया गया है। 
गत शनिवार से देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान   शुरू हो गया है। उसे मद्देनजर रखते हुए हड़पसर डाक विभाग की  ओर से बाहरगाँव जानेवाले हर खत और पार्सल पर सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित की गई वैक्सीन का स्वागत करते हुए कोविशील्ड वैक्सीन का विशेष चित्र वाले रबर स्टैम्प की मोहर लगाकर भेजे गए हैं। 
यह जानकारी हड़पसर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर एन. एस. बनकर ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ