हड़पसर यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक दादासाहेब चुडाप्पा द्वारा अपील
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर यातायात नियमों का पालन करनेवाले वाहनचालकों को गुलाब पुष्प देकर सम्मानित करते हुए हड़पसर यातायात नियंत्रण कक्ष विभाग के पुलिस निरीक्षक दादासाहेब चुडाप्पा व ऑल इंडिया जर्नलिस्ट असोसिएशन के महाराष्ट्र राज्य के सह संघटक अनिल मोरे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर उपनगर दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। वाहनचालक व जनसंख्या को देखते हुए दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। वाहनचालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन एवं सम्मान किया गया तो निश्चित रूप में यातायात सुचारू होने में उनका अहम योगदान होगा और उसके चलते यातायात सुचारू होगा। चूंकि अनियंत्रित यातायात ही दुर्घटनाओं का कारण बनता है इसलिए वाहनचालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यह अपील हड़पसर यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक दादासाहेब चुडाप्पा ने की।
पुणे शहर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। उसके अन्तर्गत हड़पसर यातायात विभाग की ओर से हड़पसर में भी सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया था, जिसके शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे।
इस अवसर पर यहां ऑल इंडिया जर्नलिस्ट असोसिएशन महाराष्ट्र राज्य के सह संघटक अनिल मोरे, पत्रकार तुषार पयगुडे, तुकाराम गोडसे, पुलिस कांस्टेबल सुनील बोरकर, पुलिस नायक तेज भोसले, राजेंद्र कुमार नानावारे, नाथाराम काले और अन्य यातायात पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर यातायात नियमों का पालन करनेवाले वाहनचालकों को गुलाब पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
हड़पसर यातायात नियंत्रण कक्ष विभाग के पुलिस निरीक्षक दादासाहेब चुडाप्पा ने उपस्थित वाहनचालकों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लापरवाह तरीके से की गई ड्राइविंग के कारण कई लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। मोबाइल का उपयोग करते समय स्वयं अनुशासित रहें। सुरक्षा सप्ताह कुछ समय के लिए सीमित है परंतु वाहनचालकों को नियमित रूप में सुरक्षा सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन राजेंद्रकुमार ननावरे ने किया।

0 टिप्पणियाँ