मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मंत्रिमंडल द्वारा पिंपरी-चिंचवड़ से निगड़ी उन्नत मेट्रो परियोजना के लिए मान्यता प्रदान

मुंबई, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

पिंपरी-चिंचवड से निगडी कॉरिडॉर क्र. 1 ए उन्नत मेट्रो मार्ग को आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मान्यता दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की। पिंपरी-चिंचवड से स्वारगेट मार्ग में सुधार कर यह अतिरिक्त मार्ग तैयार किया जाएगा, इसके लिए 946 करोड़ 73 लाख रुपयों की लागत आएगी। राज्य शासन पर 170 करोड़ 3 लाख रुपयों का भार आएगा।
इस मार्ग की लंबाई 4.41 किलोमीटर है और इसमें तीन स्टेशन होंगे। इस परियोजना को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के स्पेशल वहन (एसपीवी) के माध्यम से किया जाएगा, इसके लिए केन्द्र शासन का कुल खर्च का 10 प्रतिशत भाग होगा और कर्ज के रूप में निधि जुटाई जाएगी। राज्य शासन का कुल 79 करोड़ 4 लाख रुपये और 90 करोड़ 63 लाख रुपये वापस करने के लिए दुय्यम कर्ज कुल 170 करोड़ 3 लाख रुपयों की भागीदारी होगी। निगड़ी से स्वारगेट मार्ग पर 2023 में प्रतिदिन 4.95 लाख यात्रियों को ले जाने का अनुमान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ