मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे आयी युवती पूजा चव्हाण ने खुदखुशी क्यों की?

स्वातिताई कुरणे द्वारा डीसीपी नम्रता पाटिल को निवेदन देकर की जांच की मांग
भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वातिताई प्रमोद कुरणे डीसीपी नम्रता पाटिल को निवेदन प्रदान करती हुईं, साथ में पुणे शहर की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी, पुणे शहर सचिव गणेश घुले, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र अल्पसंख्यक के अध्यक्ष इम्तियाज मोमिन व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
अपने जीवन का हसीन ख़्वाब पूरा करने का जज्बा अपने मन में रखते हुए जीवन की एक नयी आशा की उड़ान भरने की उमंग मन में रखनेवाली पूजा चव्हाण को आखिरकार अपनी जीवनयात्रा बीच में ही क्यों खत्म करनी पड़ती? केवल 22 वर्ष की युवती पूजा चव्हाण अपने जीवन का खूबसूरत ख्वाब पूरा करने के अरमान लेकर पुणे आयी थी। अपने जीवन का सफर उसे ऐसे ही बीच मझधार में क्यों छोड़ना पड़ा? यह सवाल भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्ष स्वातिताई प्रमोद कुरणे ने पूछा है?
पुणे आयी युवती पूजा चव्हाण ने खुदखुशी क्यों की? इस मामले की जांच की जाए। इस मांग का निवेदन भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेश आण्णा टिलेकर के मार्गदर्शन व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी के नेतृत्व में वानवडी पुलिस स्टेशन में भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्ष स्वातिताई प्रमोद कुरणे ने डीसीपी नम्रता पाटिल को प्रदान किया, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां पुणे शहर सचिव गणेश घुले, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र अल्पसंख्यक के अध्यक्ष इम्तियाज मोमिन, डॉ.दादा कोद्रे, जिला परिषद सदस्य वंदनाताई कोद्रे, भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओबीसी मोर्चा की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड, परिवर्तन महिला आधार केंद्र की संस्थापक अध्यक्ष प्रा. शोभा लगड, अनुराधा नकाते, छाया गदादे, सीमा शेंडे, अल्पना देशमुख के साथ अन्य महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ