मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संघमित्राताई गायकवाड ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाजभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) माहिला आघाडी महाराष्ट्र प्रदेश की उपाध्यक्षा संघमित्राताई गायकवाड को ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाजभूषण पुरस्कार’ से सम्मानित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले व सीमाताई आठवले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से प्रदान किया जानेवाला डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाजभूषण पुरस्कार सेे केंद्रीय सामाजिक   न्याय मंत्री रामदास आठवले व सीमाताई आठवले के शुभहाथों समाजसेविका एवं रिपब्लिकन  पार्टी ऑफ इंडिया (ए) माहिला आघाडी की महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्षा संघमित्राताई गायकवाड को हाल ही में सम्मानित किया गया है।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से नवी मुंबई में सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करनेवालों को  डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाज भूषण पुरस्कार 2021 पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है, जिसमें पुणे निवासी समाजसेविका एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) माहिला आघाडी की महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्षा संघमित्राताई गायकवाड का चयन किया गया है। पुरस्कार समारोह में पूर्व सामाजिक न्यायमंत्री अविनाश महातेकर व विभिन्न क्षेत्र की हस्तियां प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
संघमित्राताई गायकवाड द्वारा जारी अविरत सामाजिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान, महिलाओं के सक्षमीकरण में अहम भूमिका व उनकी ओर से जारी समाजसेवा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाजभूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। उक्त पुरस्कार समारोह का आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत जगताप व प्रमुख मार्गदर्शक प्रवीण मोरे द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ