मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सावित्री शक्तिपीठ महाराष्ट्र द्वारा समाजसेविका स्मिता गायकवाड सम्मानित

समाजसेविका एवं स्मितसेवा फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्षा स्मिता गायकवाड को सावित्री शक्तिपीठ महाराष्ट्र मानपत्र देकर सम्मानित करते हुए भाजपा के नेेता विकास रासकर व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, साथ में उद्योगपति हेमाताई रासकर, परिवर्तन महिला आधार केंद्र की अध्यक्षा प्रा. शोभा लगड व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 
हड़पसर, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

समाजसेविका एवं स्मितसेवा फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्षा स्मिता गायकवाड को सावित्री शक्तिपीठ महाराष्ट्र की ओर से  मानपत्र देकर हाल ही में पुरस्कृत किया गया है। 
समाजसेविका स्मिता गायकवाड को  सावित्री शक्तिपीठ, महाराष्ट्र मानपत्र भारतीय जनता पार्टी के नेेता विकास रासकर, उद्योगपति हेमाताई रासकर, नगरसेवक मारुति आबा तुपे, परिवर्तन महिला आधार केंद्र की अध्यक्षा प्रा. शोभा रोहिदास लगड, उज्ज्वलाताई टिलेकर की प्रमुख उपस्थिति में प्रदान किया गया है।
स्मिता गायकवाड द्वारा जारी सामाजिक व विधायक कार्यों को ध्यान में रखते हुए सावित्री शक्तिपीठ, महाराष्ट्र संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दशरथ कुलधरण ने उनका चयन किया और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ